Author: UP Admin desk

(GNS),26 तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं ने लाहौर के इचरा में एक महिला पर उसके पहनावे को लेकर ईशनिंदा का आरोप लगाया. कहा कि पोशाक में कुरान की आयतें लिखी हैं. यहां तक कि उन्होंने महिला को सरेआम कुर्ती उतार देने को कह डाला. जैसे ही लोगों ने उस पर कुर्ती उतारने का दबाव बनाया तो वो डर गई. इस बीच उसके पति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. तब गुलबर्ग की एएसपी सैयदा शेहरबानो नकवी ने आकर महिला को बचाया. वह अकेले ही वहां मौजूद भीड़ से भिड़ गईं. जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के…

Read More

(GNS),25 अमेरिका की पहली महिला सीरियल किलर, जिसे सजा-ए-मौत मिलने के बाद साल 2002 में लीथल इंजेक्शन देकर मार डाला गया था. उसके कई अनसुने किस्से अक्सर सुनने में आते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको उसके उस इंटरव्यू की बातें बताएंगे जो उसकी मौत से ठीक पहले लिया गया था. हैरत की बात ये है कि इंटरव्यू के समय उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी और न ही अपने जुर्म का कोई पछतावा उसे था. उसने हंसते हुए कहा कि वो अपनी मौत के लिए पहले से ही तैयार थी. कौन थी वो महिला और क्या था ये…

Read More

(GNS),25 इंग्लैंड के रहने वाले एक फौजी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस एनर्जी ड्रिंक को उसने किशोरावस्था में पिया था, उसके कारण एक दिन उसकी जान पर बन आएगी. दो साल तक एंडी हामंड नामक फौजी ने एनर्जी ड्रिंक का सेवन जमकर किया था. तब वह किशोर था और रोज 2 लीटर एनर्जी ड्रिंक पीता था. फिर जब वह 36 साल का हुआ तो अचानक से एक दिन उसे चक्कर आया और वो गिर गया. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच हुई तो पता चला एंडी की किडनी में भारी मात्रा में पथरी…

Read More

(GNS),25 पिछले कुछ महीनों से मालदीव काफी सुर्खियों में है. भारत के नजर अंदाज करने के बाद से अब मालदीव के नेता भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इस बीच मालदीव के पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि भारत में मालदीव गलत वजह से मशहूर हो रहा है, खास तौर पर सोशल मीडिया पर. मालदीव जैसा नहीं है वैसा उेस सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारिया दीदी ने कहा कि वो साफ करना चाहती हैं कि मालदीव के लोग ऐसे नहीं है.…

Read More

(GNS),24 अफगानिस्तान में पिछले तीन सालों से तालिबान अपनी हुकूमत चला रहा है. सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान अफगानिस्तान की जनता पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है. तालिबान अपनी खौफनाक सजाओं के कारण हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है. तालिबान की खौफनाक सजाओं और रोज-रोज नए फरमानों के कारण वहां की जनता खुद को डरा हुआ महसूस करती है. किसी को पता नहीं, कब कौन सा नया फरमान आ जाए, कब किस चीज पर प्रतिबंध लगा दिया जाए. हाल ही में तालिबान हुकूमत ने नया फरमान जारी किया है. इस फरमान के अनुसार तालिबान…

Read More

(GNS),24 पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव करवाए गए थे, जिसके बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगे और सियासी ड्रामा देखने को मिला. आखिरकार सरकार के गठन की खबर सामने आ गई हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने यानी मार्च के शुरुआती हफ्तों में पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनाई जाएगी. यह गठबंधन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच होगी. इस दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने नए निर्वाचित सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा चयन होने…

Read More

(GNS),24 ब्राजील में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो कर्ज में डूबा हुआ था. उसने प्रेमिका से कहा था कि वो उसका कर्ज चुका दे. प्रेमिका पहले तो उसके कर्ज की किश्त चुकाती रही. लेकिन बाद में उसने किश्त की रकम चुकाने से साफ इनकार कर दिया. कहा कि वो अपने कर्ज को खुद चुकाए. इसकी जिम्मेदार वो नहीं है. बस यह सुनते ही प्रेमी को उससे नफरत हो गई और उसने अपनी ही प्रेमिका का कत्ल कर दिया. मामले में कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी…

Read More

(GNS),24 ईरानी ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक की है. उसकी सेना ने जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया है और आतंकी संगठन के कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ अन्य साथियों को मार गिराया है. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है. बताया गया है कि ईरान की सेना शुक्रवार शाम को सीमावर्ती प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के पास पाकिस्तान में घुसी और आतंकी शाहबख्श को मार गिराया. अभी हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल को साल 2012 में बनाया गया. इसे…

Read More

(GNS),24 पाकिस्तान में इतिहास रचा गया है. तमाम खींचतान, विरोध और देरी के बीच पीएमएल-एन मनोनीत मुख्यमंत्री उम्मीदवार मरियम नवाज सहित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को 18वीं पंजाब विधानसभा में शपथ ली. पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव हुए थे. उसके बाद से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल मचा हुआ है. पहले हिंसा फिर कथित धांधली की खबरों के बीच पाकिस्तान में पीएमएल-एन मनोनीत मुख्यमंत्री उम्मीदवार मरियम नवाज ने 18वीं पंजाब विधानसभा (पीए) में शपथ ली. मरियम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं और पहली महिला हैं जिनको पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया…

Read More

(GNS),23 तारीख 21 जनवरी 2024… जगह अमेरिका का इलिनोइस इलाका.. यहां 20 जनवरी की रात से ही पुलिस एक लड़के की तलाश कर रही थी. लड़के का नाम था अकुल धवन. भारतीय मूल का यह लड़का यहां यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना- शैंपेन का छात्र था. देर रात से ही वह लापता था. उसकी लोकेशन यूनिवर्सिटी के आस-पास की आ रही थी. लेकिन वो मिल नहीं रहा था. फिर अगले दिन वहीं यूनिवर्सिटी कैपस के पास के इलाके में उसकी लाश मिली. जिसके देख सभी के होश उड़ गए. क्या था पूरा मामला चलिए जानते हैं. द कंसास सिटी स्टार की…

Read More