Author: UP Admin desk

(GNS),04 इजराइल के लिए जासूसी करने वालों की गिरफ्तारी के बाद तुर्की अब 18 देशों के 56 उन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं. तुर्की ने कहा कि ये सभी हाई प्रायोरिटी के क्रिमिनल सस्पेक्ट्स हैं. इन सभी संदिग्धों पर ड्रग डीलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर हत्या, जालसाजी और हमले जैसे आरोप हैं. तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि इन सभी 56 संदिग्धों के लिए इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था. जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, ये सभी अमेरिका, जर्मनी, भारत और कई पूर्व सोवियत गणराज्यों के…

Read More

(GNS),04 ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र पर हुए दो बम धमाकों में लगभग 103 लोगों की मौत हो गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि ये इस्लामिक स्टेट समूह यानी ISIS द्वारा किए गए हमलों की तरह एक आतंकवादी हमला प्रतीत हो रहा है. आईएसआईएस ने अतीत में ऐसा किया है और इस समय हमें यही धारणा लग रही है. वहीं, ईरान में दो धमाके के बाद इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. करमान विस्फोट में अभी भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. विस्फोट में 170…

Read More

(GNS),04 जम्मू और कश्मीर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनएससी) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप रात 12.38 बजे 5 किमी की गहराई पर आया. वहीं अफगानिस्तान में भी धरती के अंदर हलचल महसूस की गई. यहां रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. बता दें कि अफगानिस्तान में मंगलवार रात भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान के फैजाबाद से 126 किमी पूर्व में भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर इसकी…

Read More

(GNS),04 चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इस समय सबसे बड़ी परेशानी बूढ़ी होती आबादी से हो रही है. नवजात शिशुओं की संख्या में गिरावट के कारण चीन जनसांख्यिकीय पतन की ओर बढ़ रहा है. 2022 में चीन में नवजात शिशुओं की संख्या 10 मिलियन से भी कम रही, जबकि 2012 में यह संख्या लगभग 16 मिलियन थी. कुछ अनुमानों के अनुसार, चीन की वर्तमान जनसंख्या लगभग 1.4 बिलियन वर्ष 2100 तक घटकर लगभग 500 मिलियन हो सकती है. इस स्थिति का दोष महिलाओं पर मढ़ा जा रहा है कि वह बच्चे पैदा करने को तैयार नहीं है. अक्टूबर में…

Read More

(GNS),04 न्यू जर्सी के एक इमाम को बुधवार को नेवार्क में एक मस्जिद के बाहर गोली मार दी गई. आनन फानन में इमाम को अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलाल यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किस कारण से हुई, लेकिन न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने मस्जिद की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का वादा किया. पीड़ित की पहचान इमाम हसन शरीफ के रूप में हुई. उन्हें तुरंत पास के यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी. नेवार्क…

Read More

(GNS),03 इजराइल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के दौरान हमास को तगड़ा झटका लगा है. इजराइली सेना ने हमास के शीर्ष कमांडरों में से एक सालेह अल अरौरी को लेबनान में मार गिराया है. इजराइली सेना ने दक्षिण बेरूत में आतंकियों के कार्यालयों को निशाना बनाया था, इस दौरान ड्रोन से भी हमले किए गए थे. इसी दौरान सालेह अल अरौरी की मौत हो गई. सालेह अल हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक सदस्यों में से एक था, जो इजराइली सेना की हिट लिस्ट में शामिल था. सालेह अल ने वेस्ट बैंक में हमास का नेतृत्व भी किया था.…

Read More

(GNS),03गाजा युद्ध के बीच तुर्की ने इजराइल पर बड़ी कार्रवाई की है. इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के 33 जासूसी एजेंटों को तुर्की में गिरफ्तार किया गया है. इन सभी को तुर्की में मोसाद की मदद के शक में पकड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक, तुर्की में मोसाद की मदद के शक में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तुर्की को इस बात की आशंका है मोसाद हमास से जुड़े लोगों को तुर्की में निशाना बना सकता है.दरअसल, पिछले हफ्ते ईरान में मोसाद के 4 एजेंटों को मौत की सजा दी गई थी. इजराइल हमास जंग का मुस्लिम देश खुलकर…

Read More

(GNS),03जापान में बुधवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नोटो में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है. इशिकावा में भी इसके झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले सोमवार को 7.6 तीव्रता वाले भूकंप ने जापान में भीषण तबाही मचाई. इस भूकंप की वजह से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है. कई इमारतें ढह गईं. सबसे ज्यादा नुकसान इशिकावा, निगाता, फुकुई, टोयामा, सुजु और गिफू प्रान्तों में हुआ है. करीब 1 लाख लोगों को अधिक लोगों को तटीय इलाकों से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है.इस भीषण भूकंप के बाद जापान…

Read More

(GNS),03 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बलोच क्रांति की आग लगातार जल दहक रही है जिसकी आंच में पूरा पाकिस्तान जल रहा है. इसी बीच बलूचिस्तान में सरकार ने तुर्बत और कोहलू में बालाच बख्श की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने और उसे बढ़ावा देने के लिए 44 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. मकरान डिविजन के कमिश्नर ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर के इस बात की जानकारी दी की तुर्बत में विभिन्न विभागों के 30 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अधिकारियों के मुताबिक यह निर्णय हाल ही में जिला खुफिया विभाग की…

Read More

(GNS),03 हरियाणा के करनाल के सीनियर वकील तजेंद्र पाल बेदी के दामाद राकेश कमल, बेटी टीना, नातिन एरियाना की अमेरिका में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. तीनों के शव उनके आलिशान घर में मिले थे जिसने पूरे अमेरिका को हिला दिया था. तीन दिन बाद अब परिवार की मौत की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है. कमल परिवार के राकेश, टीना और एरियाना की मौत की गुत्थी तीन दिन बाद सुलझ गई है. गुरुवार देर रात कमल परिवार के शव उनके आलिशान घर में मिले थे. एक रिश्तेदार ने उनके शव देखे थे. अब नॉरफ़ॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने…

Read More