Author: UP Admin desk

बलिया।अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक बुधवार के दिन बलिया कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि जिले के सेनानियो को नैनीताल (उत्तराखण्ड) में हड़पी गयी जमीन को वापस लेने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।वर्ष 60 – 70 के दशक में राज्य सरकार ने कृषि के लिए जमीन दिया था।किंतु आज भी 80 प्रतिशत सेनानी परिवारो को जमीन नही मिल पाया।बैठक में वक्ताओ ने इसे अब तक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला बताते हुए कहा कि इसकी जांच न्यायिक स्तर होना आवश्यक है।यह भी निर्णय…

Read More

नगरा(बलिया) सेना से अवकाश प्राप्त सैनिक सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में नगरा-बलिया मार्ग के सोनाड़ी गांव के पास सड़क पर भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत पहुंचाने हेतु स्टॉल लगाकर रुआवजा शरबत पिलाया गया. जिसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज प्रतिनिधि रमेश सिंह द्वारा किया गया. उनके द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य में गांव के सुरेंद्र, जितेंद्र तिवारी आदि द्वारा सड़क पर प्रत्येक वाहनों, राहगीरों व साइकिल सवार लोगों को रोक-रोक कर शरबत पिलाने में भरपूर सहयोग किया गया. सुबह से चले शाम तक इस कार्य में अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर…

Read More

बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी पत्रकार हरिनारायण सिंह के पिता शंकर सिंह (96) का बुधवार को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचने लगे। परिजनों के अनुसार, शंकर सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह सात बजे महुली गंगा घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल होंगे। बताया जाता है कि शंकर सिंह गन फैक्ट्री…

Read More

बैरिया (बलिया)। चांदपुर-बैरिया मार्ग स्थित शुभनथही में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का मंगलवार को ग्रामीणों और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने जोरदार विरोध किया। अंडरपास/पुलिया निर्माण की मांग को लेकर हजारों समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में लंबे समय तक तनावपूर्ण और गहमागहमी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से पहले शुभनथही और नेका राय के टोला में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए छोटी पुलिया अथवा अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिना…

Read More

बैरिया बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोकटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना दोकटी में 26 मई 2026 को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 मई को वह घर से दुकान जा रहा था, तभी विपक्षीगण ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडा एवं चाकू से हमला कर दिया।…

Read More

बैरिया बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किस कदर जड़ें जमा चुका है, इसका बड़ा खुलासा दोकटी पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत की 3105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप बरामद की है। लेकिन इस कार्रवाई ने जितने सवाल शराब माफियाओं पर खड़े किए हैं, उससे कहीं ज्यादा सवाल पुलिस और स्थानीय तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बलिया पुलिस लगातार “विशेष अभियान” चलाने का दावा कर रही है, तब आखिर इतनी बड़ी खेप खुलेआम बैरिया क्षेत्र से होकर गैरप्रांत भेजने…

Read More

लगातार दुर्घटना वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे चेतावनी बोर्ड प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन चलेगा वाहन चेकिंग अभियान राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंबुलेंस व्यवस्था की होगी निगरानी बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, एंबुलेंस व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पिछले एक वर्ष में हुए सभी सड़क हादसों का विवरण तैयार किया जाए। जहां-जहां दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जांच के…

Read More

बलिया। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद में 28 एवं 29 मई को तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन दिनों 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सक्रिय होकर देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 28 मई से 31 मई तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में व्यापक वर्षा, आंधी-तूफान तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने…

Read More

बलिया। आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को शहर क्षेत्र में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व को…

Read More

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर नलकूप अधिकारी का वेतन रोका दो दिन में सुधार करें अधिकारी, नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई : डीएम शिकायतकर्ता से फीडबैक और फोटो अपलोड करना अनिवार्य : डीएम बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई निस्तारण आख्या की समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला…

Read More