- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: UP Admin desk
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के सामने एक ट्रैक्टर चालक सड़क पर चढ़ रहा था। इसी दौरान कटरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव…
पांच वर्षीय अमन की डूबकर मौत,भाई को बचाया,परिजनों में कोहरामगोण्डा। जिले में अवैध मिट्टी खनन से बना एक गड्ढा शनिवार देर शाम एक मासूम की जान ले बैठा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी 5 वर्षीय अमन प्रजापति की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन अपने बड़े भाई मोनू प्रजापति (10) के साथ रामनगर तिराहा से पथरी बाजार जाने वाले मार्ग के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान दोनों बच्चे सड़क के पास बने गहरे गड्ढे में फिसलकर गिर गए। गड्ढे में बरसात का पानी भरा होने…
गोण्डा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक छुट्टा सांड़ करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मर गया। हादसा जर्जर बिजली तार टूटने के कारण विद्युत पोल में करंट उतरने से हुआ। घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ आवारा पशु एक घर के बाहर खड़े थे। तभी एक सांड़ पास खड़ी गाड़ी और विद्युत पोल के बीच से निकलने की कोशिश करता है, और अचानक करंट…
गोण्डा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में चकबंदी पैमाइश कार्य एक बार फिर विवादों में घिर गया। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद शनिवार को दबंग और भू-माफिया किस्म के लोगों ने मौके पर पहुंची चकबंदी टीम को काम नहीं करने दिया, जिसके चलते अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।बताया जा रहा है कि चकबंदी विभाग की टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पैमाइश करने गांव पहुंची थी। इस दौरान लेखपाल, चकबंदी अधिकारी, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने विरोध करते हुए सर्वे कार्य में बाधा डाल दी और माहौल तनावपूर्ण…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में जमीन के बैनामे के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थान क्षेत्र के लोलपुर गांव निवासी राम दुलारे ने बताया कि उसने गांव में स्थित 34 बिस्वा जमीन क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी राम विलास के सितम्बर 2024 में तीस लाख रुपए में बैनामा किया था। उसी ने उसके दूसरे गाटे की 16 बिस्वा जमीन बस्ती जिले के हरैया थाने के मड़िया शुक्ल शंकर पुर…
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजागोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में तेज-रफ्तार अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी तथा उनके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टमके लिएभेज दिया व अन्य कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह 42, अपनी पत्नी उर्मिला 40 तथा बेटे युवराज लवकुश 14 के साथ बाइक से बहराइच जनपद के ग्यारह सौ रेती अपनी ससुराल जा रहे थे।आगामी…
जांच में जुटी पुलिस टीमेंगोण्डा।जिले के कर्नलगंज में मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब अपाचे सवार अज्ञात बदमाशों ने असलहे की नोक पर सर्राफा व्यवसाई से लाखों का सोना-चांदी और नगदी लूट कर धमकाते हुये फरार हो गये। इस वारदात के बाद इलाके और आसपास हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।कर्नलगंज के सदर बाजार निवासी राजन सोनी पुत्र सीताराम ने बताया कि,मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब वह आभूषण और नगदी से भरा बैग लेकर अपनी दुकान पर जा रहा था।जैसे ही वह नारायणपुर माझा रेलवे क्रासिंग स्थित खाटूश्याम…
गुस्साई भीड़ ने शव रखकर किया सड़क जाम,की गिरफ्तारी की मांगगोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर चकरसूल गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश यादव की मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया,जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चकरसूल गांव के रहने वाले आकाश यादव अपने फूफा राम जनक यादव के यहां आयोजित वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान चकपान गांव के पास मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने…
गोंडा।जिले के वजीरगंज में एक ग्यारहवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने माँ की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।थानाक्षेत्र की एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,उसकी 15 वर्षीय पुत्री नवाबगंज के परसापुर स्थित इम्पल्स इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा 11 में पड़ती है। उसी स्कूल में आरोपी भी पहले उसी में पड़ता था दिनांक 16.04.2026 समय 15:00 बजे दिन को जब उसकी पुत्री स्कूल से घर वापस आ रही थी तो रास्ते में आरोपी ने बल्लापुरवा के पास उसका पीछा करते…
गोंडा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत खड़ौआ गांव में रंजिश के चलते एक महिला के साथ हुई मारपीट का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में आ गया है। पीड़िता इंद्रा देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को नरवा चौराहे पर सामान लेने गई थीं, तभी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पारो, अंजु, शान्ती…
