- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
गोंडा।सोमवार को शहर के गुरूनानक चौक पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत और सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बाइक चालकों को हेलमेट का बितरण कर उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एएसपी ने लोगों से कहा कि,सभी लोग हेलमेट लगाकर बाइक चलायें तथा ट्रैफिक नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करें।उन्होंने कहा कि,पुलिस कर्मी ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने में जी-जान से लगे हैं,इसमें आम लोग भी सहयोग करें,जिससे सड़क हादसों पर लगाम लग सके और यातायात सुरक्षित बन सके।जो भी ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करता पाया जायेगा उस पर कार्रवाई की जायेगी।
गोण्डा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के दम्मारिया इलाके में शुक्रवार को झाड़ियों में टुकड़ों में बिखरी एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ,घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।इस घटना से जहाँ इलाके में सनसनी है लोगों द्वारा महिला की कहीं और हत्या कर उसे टुकड़े में करके उसके शव को दम्मरिया में लाकर जलाये जाने की आशंका जताई जा रही है ।जांच – पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल के करीब एक जोड़ी चप्पल व कुछ…
अधिवक्ता की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को जांच देकर मांगी थी एक हफ्ते में रिपोर्टगोण्डा। जिला मुख्यालय पर गुरुनानक चौराहे के पास पेट्रोल पंप को तोड़कर बनाये जा रहे शाॅपिंग काम्प्लेक्स/माॅलअन्य अवैध निर्माण समेत पार्किंग आदि न होने की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट के जांच टीम गठन व एक सप्ताह में उनसे मांगी गई रिपोर्ट के बावजूद अबतक जांच टीम द्वारा जांच तो दूर इस ओर झांकना भी गवारा नहीं समझा। जिससे विनियमित क्षेत्र व जांच और कार्रवाई सभी पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।बता दें कि,बीते गुरुनानक चौराहे पर स्थित पुर्व में सरदार पेट्रोल पंप को…
वजीरगंज पुलिस की संवेदनहीनता, रिश्वत न मिलने पर पुलिस ने उल्टा पीड़ितों पर की कार्रवाईगोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत रायपुररूपीपुर गाँव में बीते 25 नवंबर की रात शराब के नशे में घर पर चढ़कर धारदार हथियार से दबंगों के हमले में घायल व्यक्ति की बीते बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई । जिसके बाद परिजनो ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये।काफी मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस को सौंपा।जिसके बाद उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के…
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी गांव के मजरे शिवलाल पुरवा में रविवार को एक पारिवारिक समारोह उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश अचानक उभर आई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग लाइसेंसी बंदूक और अवैध तमंचा लेकर मौके पर पहुंचे और धमकी देते हुए माहौल को भयभीत कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। शिवलाल पुरवा निवासी शिवकुमार मिश्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पौत्र अंकित मिश्रा की गोद भराई का कार्यक्रम…
बारात से लौटते समय हुआ हादसागोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बारात से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को देर रात अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।थाना क्षेत्र के लव्वाबीरपुर के पीड़ी तिवारी पुरवा निवासी सुरेश यादव (35) अपने छोटे भाई लालबहादुर यादव के साथ परशुरामपुर, बस्ती में चाचा के लड़के की शादी में बारात में गए थे। देर रात दोनों भाई मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गोंडा–अयोध्या मार्ग पर नंदिनी नगर…
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित तीन प्रमुख रेल क्रॉसिंग गुरुवार को पूरे दिन जाम के कारण पंगु बनी रहीं। सहालग के मौसम में बढ़े यातायात दबाव के बीच नरायनपुर मांझा रेलवे क्रॉसिंग (गेट संख्या 284) पर एलपीजी सिलेंडर लदे एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से हालात बिगड़ गए। ट्रक के बीच में अटक जाने से न सिर्फ ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ, बल्कि इसका असर आसपास की सभी क्रॉसिंगों पर दिखने लगा।कर्नलगंज–हुजूरपुर क्रॉसिंग संख्या 282, हटही रिशाला 281 और कर्नलगंज–कटरा क्रॉसिंग 280 पर सुबह से ही वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक फैल गईं। जाम…
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत डुमरियाडीह चौकीक्षेत्र के भीखमपुर जगत पुरवा गाँव में दबंग प्रधान और उसके सहयोगियों ने मामूली विवाद में एक परिवार पर जमकर कहर ढाया।दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की जिसमें पांच लोग घायल हो गये जिनमें दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन के करीब लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को अपने दिये तहरीर में पीड़ित संतोष मिश्रा पुत्र सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि,पुराने विवाद को लेकर मंगलवार करीब दस बजे दिन में सूर्यनारायण…
पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार,मामला साईबर सेल को भेजागोण्डा। जिले में एक युवक से हार्ट की दवा में इन्ग्रीडेंट के रूप में काम आने वाली बंबारा नट की ट्रेडिंग के नाम पर एक चामा ट्रेडर्स नाम की कंपनी ने 13 लाख 96 हजार रुपए ठग लिये। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है,जिस पर उन्होंने यह मामला साईबर सेल को सौंप दिया है। जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रामपुर दुबावल गांव निवासीपीड़ित आदर्श पाण्डेय पुत्र प्रदीप चन्द्र पाण्डेय के मुताबिक वह फेसबुक पर आनलाइन था इस दौरान उसे बंबारा नट से संबंधित एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली…
गोंडा।जिले के वजीरगंज में पुत्र की कारगुजारियों व धमकी से आहत एक पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।अपने दिये गए शिकायती पत्र में थानाक्षेत्र के रमईपुर गाँव निवासी राजाराम पुत्र स्व: बुधई ग्राम ने अपने पुत्र प्रमोद को उसके गलत चाल-चलन के चलते अपनी चल अचल सम्पत्ति से बेदखल कर रखा है। बावजूद इसके प्रमोद आये दिन पीड़ित व उसके परिवार का उत्पीड़न करता रहता है। तथा पिता की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पीड़ित के विरोध करने पर वह उसे जान से मार डालने की धमकी दिया करता है। तथा आये दिन चाचा व अन्य…
