- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
पीएम से की छब्बीस के बदले दो सौ साठ को मारने की मांग गोण्डा । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर बुधवार को जिले के सभी हिंदूवादी संगठनो के कार्यकर्ताओं ने शहर में आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सड़क पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा घसीटते हुये शहर के एलबीएस चौराहे पर उसे जलाया। हिंदू संगठनो ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा किये गये कृत्य को कायरतापूर्ण कार्य बताया।आपको बता दें कि,अभी हाल मेंजम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन हेतु गए हिंदू परिवारों की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों का उनका धर्म…
विद्युत कर्मियों की मनमानी,अधिकारियों को बताते कुछ और,करते कुछ और गोण्डा। विद्युत विभाग की अनियमित रोस्टिंग सिस्टम से इस भीषण गर्मी में जिले के वजीरगंज कस्बे के उपभोक्ता बेहाल हैं।विद्युत कर्मी कब रोस्टिंग दे दें इसका कोई भरोसा नहीं।आमतौर पर 18 घंटे सप्लाई के दावे के इतर महज दस से बारह घंटे तक ही सप्लाई वजीरगंज को दी जा रही है।अब एक तो भीषण और जानलेवा गर्मी ऊपर से और रोस्टिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती लोगों को भारी पड़ रही है।लोगों की माने तो इसमें स्थानीय विद्युत कर्मी सप्लाई में मनमानी कर रहे हैं।रोज का उनका कोई रोस्टिंग…
सभी की कराई नंबरिंग ,अब नहीं छिपेगी पहचान,अपराधों पर लगेगी लगाम गोण्डा। अब जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की बदमाशी नहीं छिप सकेगी और न ही वह अपनी पहचान छिपा सकेंगे,क्यों कि,इस इलाके में चलने वाले सभी ई-रिक्शों को वजीरगंज पुलिस ने नंबरिंग करवा दी है। जिससे अब इन पर सवारी करने वाले यात्री सुरक्षित रहेंगे।वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की इस अनोखी पहल से अब क्षेत्र के सभी ई-रिक्शों और उनके चालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिससे यात्री बेखौफ होकर सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक…
स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहारगोण्डा।जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तैयय्बपुर गांव में दबंगों की दबंगई सामने आई है। जिसमें उधारी के रूपये माँगने से आग-बबूला हुये दबंगों ने एक व्यक्ति की साइकिल और रूपये छीन लिये।जब पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की।जिसपर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व खेमपुर गांव के कुप्पी और चौधरी नाम के दो व्यक्तियों ने तैयय्बपुर निवासी जमुना प्रसाद से धान खरीदा था और 1400 रुपए उधार लिए थे।…
शौच के लिए जा रहे थे, तब हुआ हादसा।गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत पहली गांव में शौच के लिए निकले 74 वर्षीय बुजुर्ग को एक मोपेड सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया।जिसे परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया ,जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।थानाक्षेत्र के पहली गांव निवासी चौहत्तर वर्षीय बुजुर्ग केशरी पुत्र संतदास रविवार की शाम करीब 07 बजे शौच के लिए निकले थे। वह सडक पर पंहुचे थे तभी उन्हें एक मोपेड सवार ने ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल…
क्षेत्रीय विधायक संग पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,सीओ को,दी जाँच गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र के एक गाँव में समुदाय विशेष के दबंगों के उत्पीड़न के चलते एक दलित परिवार पलायन के कगार पर पहुँच चुका है।इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह को हुई तो उन्होंने पीड़ित से मिलकर उसकी आपबीती सुनी व पीड़ित को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचे और उन्हें सारे प्रकरण को तहरीर के माध्यम से अवगत कराया।जिस पर एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी जाँच क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा को सौंपी है।अपने दिये तहरीर में थानाक्षेत्र के निंदूरा गाँव के रहने वाले दलित देशराज पुत्र…
सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत गोण्डा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में एक भूमि विवाद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नलगंज कस्बे के बालूगंज निवासी पीड़ित मुत्तलिब पुत्र अब्दुल जमील ने तहसील प्रशासन और एसडीएम पर पक्षपात एवं दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुत्तलिब ने मोहल्ला सदर बाजार, परगना गवारिच तहसील कर्नलगंज स्थित गाटा संख्या 665 का एक भूखंड खरीदा था, जिस पर वह कई वर्षों से काबिज है। उनका आरोप है कि इसी भूखंड पर विजय कुमार साहू और प्रेमचंद्र साहू जबरन कब्जा कर निर्माण…
गोण्डा । पूरे देश में शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित उनके संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय स्तर कार्यरत ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के कर्मचारी वर्ग में संघर्ष की एक नई पहचान राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल की अनुशंसा पर शिक्षकों की समस्यायों के लिए मुखर होकर लड़ने वाले निडर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त द्वारा जनपद गोंडा में पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष करने वाले कृष्ण गोपाल दूरबार को गोंडा का जिला संयोजक नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा जताई…
लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। मनकापुर गांव की रहने वाली आरुही अपने माता-पिता के साथ रुदापुर समय माता मंदिर दर्शन के लिए आई थी। हादसा मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर मंदिर के पास हुआ। नवाबगंज से मनकापुर की ओर आ रहे एक डंपर ने बालिका को रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में दादी के दाह संस्कार में शामिल होने गया 13 वर्षीय किशोर सरयू नदी में डूब गया। सूचना पर अयोध्या तथा नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी।थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव निवासी हरेश कुमार का 13 वर्षीय लड़का अपनी दादी विमला देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामकुमार के के दाह संस्कार में बृहस्पतिवार की दोपहर में दाह महेशपुर गांव के फोरलेन सरयू पुल के नीचे सरयू नदी के किनारे लेकर गए। जहां पर दाह संस्कार करने के बाद सभी लोग सरयू नदी में स्नान कर घर वापस आ गए। लेकिन दाह…
