Author: UP Admin desk

(GNS),19 ओहियो की राजधानी कोलंबस में सुबह-सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. कोलंबस पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की सूचना शहर के उत्तर में इटालियन विलेज पड़ोस में शनिवार सुबह 3 बजे से कुछ देर पहले मिली थी. डिप्टी चीफ ग्रेगरी बोडकर ने बताया कि दो मिनट बाद पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि छह लोगों को गोली लगी हुई थी. पुलिस ने कहा कि दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और तीसरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई. शनिवार को उनकी पहचान 27 वर्षीय…

Read More

(GNS),19 किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय लोगों का अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर हमला करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना में दर्जनों पाकिस्तानी छात्र घायल हैं. वहीं किर्गिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत, हसन ज़ैगम ने कहा कि दूतावास यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से लगा हुआ है कि छात्रों की भलाई के लिए उपाय किए जा रहे हैं. हमारी प्राथमिकता विदेश में हमारे छात्रों की सुरक्षा और समर्थन बनी हुई है. वहीं किर्गिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिश्केक की स्थिति के बारे में विनाशकारी ताकतें जानबूझकर असत्य और गलत जानकारी…

Read More

(GNS),19 अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है. अफगानिस्तान में भारी मौसमी बारिश हो रही है. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि बुरी तरह प्रभावित गोर प्रांत में 50 लोगों की मौत होने की खबर है. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों व संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि…

Read More

(GNS),18 अमेरिका में इमीग्रेशन वीजा लेने के लिए 4 भारतीयों सहित 6 लोगों ने मिलकर सशस्त्र नकली डकैतियों की साजिश रची, ताकि कथित पीड़ितों को अमेरिका का इमीग्रेशन वीजा मिल सके. अमेरिका में कुछ अपराध पीड़ितों के लिए रिजर्व इमीग्रेशन वीजा का प्रावधान है. जिसका फायदा लेने के लिए 4 भारतीयों ने दो और लोगों के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची है. शिकागो की सेंट्रल अदालत में आरोप लगाया गया कि भीखाभाई पटेल, नीलेश पटेल, रवीनाबेन पटेल और रजनी कुमार पटेल ने पार्थ नायी और केवोंग यंग के साथ मिलकर फर्जी डकैतियों का प्लान किया ताकि वे खुद को…

Read More

(GNS),18 किर्गिस्तान में माहौल बिगड़ने के बाद भारत ने किर्गिस्तान में मौजूद भारतीय छात्रों को सावधानी बरतने और घर के अंदर ही रहने के लिए कहा. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में विदेशी छात्रों पर 13 मई को हमला हुआ और उनके साथ मारपीट की गई और इस हमले में चार पाकिस्तानी छात्रों की मौत हो गई. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में यह हमला हुआ. जिसके बाद अब देश में भड़की हिंसा के चलते भारतीय छात्रों को हॉस्टल के अंदर ही रहने की सलाह दी गई. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा, “हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं, हालात फिलहाल शांत…

Read More

(GNS),18 ईरान पुलिस का एक बार फिर क्रूर चेहरा सामने आया है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को ईरान पुलिस ने शैतानवाद और अश्लीलता फैलाने के संदेह में तीन यूरोपीय नागरिकों सहित 260 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्धों को शैतानवाद और नग्नता फैलाने के आरोप में तेहरान के पश्चिम में शहरयार काउंटी से गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट में गिरफ्तार की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. अभी ये भी साफ नहीं है कि एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां कैसे की गई है, न ही इस…

Read More

(GNS),18 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है. देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, इतने बड़े चुनाव की प्रशंसा अब पूरी दुनिया में होने लगी है. शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने देश में चल रहे आम चुनावों में वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भारत के लोगों की सराहना की और कहा कि “दुनिया में भारत से बड़ा जीवंत लोकतंत्र नहीं हैं.” व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी की ये टिप्पणी भारतीय चुनावों पर एक सवाल का जवाब देते समय आई है. भारत के 969 मिलियन से ज्यादा लोग…

Read More

(GNS),18 इजराइल मिलिट्री ने शनिवार को बताया कि वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में फिलिस्तीनी मिलिटेंट के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया है. इजराइली सेना ने कहा है कि इस एयर स्ट्राइक में सीनियर फिलिस्तीनी मिलिटेंट की मौत हुई है. IDF के स्टेटमेंट में ये भी कहा गया है कि कई ‘आतंकी’ इस हमले में घायल हुए हैं. स्टेटमेंट में लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर के हमले में जेनिन कैंप के सीनियर आतंकवादी संचालक इस्लाम खमायसेह की मौत की जानकारी दी गई है. IDF के मुताबिक इस्लाम खमायसेह क्षेत्र में हुए कई हमलों के लिए जिम्मेदार था. विद्रोह समूह फिलिस्तीनी…

Read More

(GNS),17 अमेरिका ने उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य उपकरण ट्रांसफर करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य उपकरणों और घटकों के ट्रांसफर में शामिल होने के लिए अमेरिका ने रूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिका ने यह भी दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर युद्ध छेड़ने के लिए उत्तर कोरिया पर भरोसा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध ग्लोबल सिक्योरिटी और अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार…

Read More

(GNS),17 उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने आज फिर से इनकार किया कि उनके देश ने रूस को कोई हथियार निर्यात किया है. उन्होंने उत्तर कोरिया-रूसी हथियारों के सौदे पर बाहरी अटकलों को सबसे बेतुका बताया. बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और अन्य ने लगातार उत्तर कोरिया पर मिलिट्री टेक्नोलॉजी और आर्थिक सहायता के बदले में यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को तोपखाने, मिसाइलों और अन्य हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है. उत्तर कोरिया और रूस दोनों ने इसे बार-बार खारिज किया है. विदेशी विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया के…

Read More