Author: UP Admin desk

(GNS),05 इजराइल और हमास के बीच युद्ध को छह महीने से ज्यादा वक्त बीत गया है. वहीं फिलिस्तीनी क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति पर इजराइल के प्रतिबंध लगाये जाने के कारण संकटग्रस्त उत्तरी गाजा में अकाल अब अपने चरम पर पहुंच गया है. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की अमेरिकी निदेशक सिंडी मैक्केन अब तक की पहली ऐसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अधिकारी हैं, जिन्होंने उत्तरी गाजा में फंसे नागरिकों के अकाल से जूझने की पुष्टि की है. मैक्केन ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह भयावह है. उत्तर में अकाल चरम पर…

Read More

(GNS),05 अफगानिस्तान बॉर्डर क्रॉसिंग पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. वहीं, अफगान मीडिया की मानें तो चार लोगों की मौत हुई है. दरअसल बलूचिस्तान प्रांत के चमन में शनिवार को पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के सुरक्षा बलों और हिंसक प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चमन में अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर क्रॉसिंग पर पाकिस्तानी सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. वहीं पाकिस्तानी सेना से जुड़े सूत्रों…

Read More

(GNS),04 अमेरिका के विभिन्न कॉलेज परिसरों में हाल के दिनों में फिलिस्तीन समर्थकों के प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 2300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं परिसरों में लगे तंबुओं और प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा की गई इमारतों को खाली करा दिया गया है.कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रशासनिक इमारत के भीतर एकत्र प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए एक अधिकारी ने गोली भी चलाई. जिला अधिवक्ता एल्विन ब्राग के कार्यालय के एक प्रवक्ता डॉग कोहेन के मुताबिक, कोलंबिया परिसर में हैमिल्टन हॉल के भीतर मंगलवार देर रात अधिकारी द्वारा चलाई गई गोली से कोई घायल नहीं हुआ. कोहेन ने गुरुवार को…

Read More

(GNS),04 कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कई वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से एक भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना उस दौरान हुई जब पुलिस एक शराब की दुकान में लूटपाट के संदिग्ध का पीछा कर रही थी और वह गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने बताया कि टोरंटो से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में व्हिटबी में एनएच-401 पर हुए हादसे में सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ओंटारियो की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने गुरुवार को एक बयान में कहा…

Read More

(GNS),04 कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है.पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव बढ़ गया था. भारत ने पीएम ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था. जानकारी के मुताबिक अब कनाडा पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि जिस दिन निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित गुरुद्वारे के बाहर…

Read More

(GNS),04 चीन ने शुक्रवार को अपने मून रिसर्च मिशन चांग’ई-6 यान को लॉन्च कर दिया है. चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) की ओर से यह जानकारी दी गई कि स्थानीय समयानुसार, इसको आज शाम 05:27 बजे लॉन्च किया गया. इसके मुताबिक, चांग’ई-6 मिशन को चंद्रमा के रहस्यमय सुदूर हिस्से से सैंपल एकत्र करने और फिर पृथ्वी पर वापस लाने का काम सौंपा गया है. मानव मून रिसर्च के इतिहास में अपनी तरह का यह पहला प्रयास है. खास बात यह भी है कि इस चीनी यान के साथ पाकिस्तान ने भी अपना उपग्रह भेजा है. पाकिस्तानी सरकार भले ही बीजिंग…

Read More

(GNS),04 पड़ोसी देश नेपाल एक ऐसा काम करने जा रहा है, जिससे भारत के साथ उसकी टेंशन एक बार फिर बढ़ सकती है. नेपाल ने 100 रुपये के नए नोट पर देश का नया नक्शा छापने का ऐलान किया है. इस नक्शे में वो तीन विवादित क्षेत्र होंगे, जिस पर भारत अपना अधिकार जमाता है. नेपाल अपने इस नए नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करेगा. दरअसल, भारत सीमा से लगे इन क्षेत्रों को पहले ही विस्तार रूप दे चुका है. 100 रुपये के नोट पर पुराने नक्शे के बजाय नया नक्शा बनाने का फैसला नेपाल के प्रधानमंत्री…

Read More

(GNS),04 ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या शुक्रवार रात बढ़कर 37 हो गई, जबकि 74 लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों ने इसे अपने इतिहास की सबसे भीषण आपदा बता रहे हैं. बता दें कि ब्राज़ील का दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल भारी बारिश और भूस्खलन के विनाशकारी प्रभावों से जूझ रहा है. फिलहाल बचाव अभियान तेजी से चल रहा है औऱ ध्वस्त घरों, पुलों और सड़कों के मलबे के बीच फंसे लोगों का पता लगाने के लिए बचावकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने…

Read More

(GNS),04 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में एक वरिष्ठ पत्रकार समेत तीन लोग मारे गए. वहीं इस हमले में आठ लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि खुजदार शहर के बाहरी क्षेत्र में चोमरोक चौक के पास सड़क किनारे बम में विस्फोट हुआ. उसी समय वरिष्ठ पत्रकार और खुजदार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मौलाना सिद्दीकी मेंगल अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे थे. पुलिस ने कहा कि इस विस्फोट में मौलाना मेंगल और वहां से…

Read More

(GNS),03 इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं. जिसके चलते दोनों ही उम्मीदवारों की नजरें देश के वर्ग को अपने साथ लाने और अपनी पॉलिसीज को सही ठहराने पर है. वॉशिंगटन फंडरेजिंग इवेंट में बौलते हुए बाइडेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका की तरक्की और आर्थिक विकास में अप्रवासियों बड़ा योगदान हैं. साथ उन्होंने भारत, चीन, जपान और रूस के विकास में आने वाली परेशानियों की वजह इन देशों अप्रवासियों के लिए नफरत को बताया है. बाइडेन ने ये बयान एशियाई अमेरिकी, मूल हवाईयन और पेसिफिक मंथ की शुरुआत में दिया है.…

Read More