Author: UP Admin desk

(GNS),27 जापान में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा खाने से दो लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद दवा बनाने वाली कंपनी के उपर कई सवाल खड़े हो गए हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद दवा बनाने वाली कंपनी कोबायाशी फार्मास्युटिकल ने बताया कि हमने सूचना मिलने के बाद तीन संपलीमेंट दवाइयां बेनी कोजी कोलेस्टे हेल्प और दो अन्य को बाजार से वापस ले लिया है. इन दवाइयों की जांच की जा रही है. इन दवाओं में बेनी कोजी (रेड यीस्ट चावल) नामक घटक डाला जाता…

Read More

(GNS),27 भारत ने मंगलवार को भूटान को ग्यालसुंग परियोजना के विकास के लिए पांच अरब रुपये की दूसरी किश्त सौंपी. भूटान में भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने भूटान के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डीएन धुंगयेल को ये रकम दिया. इस प्रोजेक्ट की पहली किश्त 28 जनवरी, 2024 को जारी की गई थी. ये किश्त भी पांच अरब रुपये की थी. बता दें कि दोनों देशों में जनवरी में ही इस प्रोजेक्ट पर समझौता हुआ था. इसके तहत भारत भूटान को 15 अरब रुपये की मदद करेगा. भारत की ओर से बयान में कहा गया है कि…

Read More

(GNS),27 पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत पर चीन तिलमिलाया हुआ है. चीन की सरकार की ओर से लगातार पाकिस्तान को चेतावनी दी जा रही है. चीन का सबसे ज्यादा गुस्सा ग्वादर और उसके आसपास के इलाकों में हो रहे हमलों को लेकर है, जिनमें बलोच लिबरेशन आर्मी चुन-चुनकर चीनी नागरिकों को निशाना बना रही है. पिछले तीन साल की ही बात करें तो बलूचिस्तान में चीन के तकरीबन 28 नागरिकों की अलग-अलग हमलों में मौत हो चुकी है. ये हमले तब हो रहे हैं जब पाकिस्तान ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल यूनिट बनाई है, जिसमें…

Read More

(GNS),27 चीन और फिलीपींस में तनाव के बीच भारत ने फिलीपींस की संप्रुभता का पुरजोर समर्थन किया है. अपने फिलीपींस दौरे में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि नये वैश्विक परिदृश्य में भारत और फिलीपींस ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. जयशंकर ने फिलीपींस के विदेश मंत्री के साथ साउथ चाइना सी में चीन और फिलीपींस के बीच मौजूदा तनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की. दोनों विदेश मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्री जयशंकर ने इशारों में चीन को अंतर्राष्ट्रीय नियमों को मानने की नसीहत भी दी. फिलिपिंस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मारकोस…

Read More

(GNS),27 अमेरिका के शहर बाल्टीमोर से एक बड़ा हादसा हो गया . स्थानीय मीडिया के मुताबिक बाल्टीमोर की (Key) ब्रिज से एक कंटेनर जहाज टकरा गया, जिसके बाद पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया. हादसे के वक्त पुल से कई कारें गुजर रही थीं, जो सभी पुल ढहने के बाद पानी में गिर गईं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. सोशल मीडिया पर पुल गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बड़ा मालवाहक जहाज पुल के पिलर से टकराया, जिसके बाद पुल पटप्सको नदी में डूब गया.…

Read More

(GNS),26 पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शांगला जिले में हुए इस हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों की गाड़ियों को निशाना बनाकर किया गया है. यह आत्मघाती हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमला हुआ. इसमें एक जवान की मौत हो गई. सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक…

Read More

(GNS),26 भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र पहरेदार जो एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज है, अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर 25 मार्च 2024 को फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंच गया है। इस विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज की यह यात्रा एक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आईसीजी समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करना और फिलीपींस तट रक्षक (पीसीजी) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ आसियान क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के बारे में चिंताओं और संकल्प को साझा करना है। आईसीजी जहाज आसियान देशों- फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई में 25 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक विदेशी तैनाती…

Read More

(GNS),26 पाकिस्तान में इस्लामाबाद की एक जिला और सत्र अदालत ने पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 4 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जस्टिस ताहिर अब्बास ने जमानत याचिका की सुनवाई की और दोनों के लिए पेशी के आदेश जारी किए. पार्टी के वकील खालिद यूसुफ चौधरी भी न्यायालय में मौजूद थे. अदालत ने अदियाला जेल के अधीक्षक को इमरान खान की पेशी के लिए आदेश दिए. एआरवाई न्यूज ने बताया इससे पहले, इस्लामाबाद में जिला और सत्र न्यायालय ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को…

Read More

(GNS),26 गाजा में सीजफायर को लेकर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वोटिंग हुई. प्रस्ताव 14-0 से पास हो गया. इजराइल का मित्र देश अमेरिका वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. उसने अपना वीटो पॉवर का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया. अमेरिका ने इससे पहले सीजफायर से जुड़े तीन प्रस्ताव पर वोट किया था. वह गाजा में सीजफायर के पक्ष में रहा है. सोमवार को UN में हुई वोटिंग के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इजराइली प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है. UN का यह प्रस्ताव मुसलमानों के पवित्र महीने…

Read More

(GNS),26 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दावा किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी इस्लामिक कट्टरपंथी हैं. इस हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि हत्याएं उन लोगों ने की हैं जिनसे इस्लामिक मुल्क सदियों से लड़ रहे हैं. पुतिन ने कहा था कि चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया. रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी में इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज…

Read More