भोपाल, 24 मार्च 2026
सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड फंदा, जिला भोपाल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेक्टर-2 सुखी सेवनिया में जोरदार कार्यक्रम आयोजित किए गए। समन्वयक श्री नंदकिशोर मालवीय और नवांकुर संस्था “सब साथ चले वेलफेयर सोसाइटी” के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चोपड़ा-सुखी सेवनिया-प्रेमपुरा में विभिन्न गतिविधियां हुईं।
ग्राम विकास समिति चोपड़ा कलां में नवांकुर सखियों से जल संरक्षण पर विस्तृत संवाद किया गया। महिलाओं ने नर्मदा मैया के भजन गाकर जल के महत्व को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।
सुखी सेवनिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ग्राम विकास समिति प्रेमपुरा में जल स्रोतों की पूजन-अर्चना की गई। समिति की सदस्यों के साथ जल संरक्षण के लिए और अधिक प्रयास करने पर चर्चा हुई तथा आने वाले समय में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की गई।
यह कार्यक्रम जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

