बाइडेन ने अफगानिस्तान में बंधक बनाए अमेरिकी नागरिक की मांगी रिहाई
(जी.एन.एस) ता. 31वाशिंगटनअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान में बंधक बनाए अमेरिकी नौसेना के पूर्व सैनिक मार्क फ्रेरिच को रिहा करने की अपील की है। मार्क को करीब दो साल पहले बंधक बना लिया गया था। पूर्व नौसैनिक मार्क फ्रेरिच पेशे से इंजीनियर हैं और अमेरिका के इलिनॉय प्रांत के लोम्बार्ड के रहने वाले हैं। उनका जनवरी 2020 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपहरण कर लिया गया था।