राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों को विभाग बांटे
(जी.एन.एस) ता. 22जयपुरराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बाद सोमवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया तथा गृह एवं वित्त विभाग को अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गहलोत ने वित्त, गृह, सूचना एवं जनसम्पर्क, स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो, कैबिनेट सचिवालय, सामान्य प्रशासन, कर विभाग अपने पास रखे हैं। अब डा बी डी कल्ला को ऊर्जा, जलदाय विभाग की