CM उद्धव ठाकरे ने कहा – बाढ़ से हुए नुकसान की होगी वित्तीय समीक्षा
(जी.एन.एस) ता. 26 मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित चिपलून के अपने दौरे के दौरान कहा कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की एक दो दिनों में वित्तीय समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में बार-बार बाढ़ आने के कारण सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ-शैली का एक अलग तंत्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित जिला कलेक्टरों को बाढ़ पीड़ितों को भोजन, दवा, कपड़े और