CM मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने शेयर की पहली तस्वीर
(जी.एन.एस) ता. 07चंडीगढ़/जालंधरमुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित सैक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में भगवंत मान हरियाणा की रहने वाली व पेशे से डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।