जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
प्रयागराज | जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थलों मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाॅजी (एम.एन.एन.आई.टी) टेक्नाॅलाजी(एन.आर.आई.पी.टी.), केपी इण्टर कालेज परिसर एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम के.पी. इण्टर कालेज पहुंचे, जहां से विधानसभा इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी एवं इलाहाबाद पश्चिमी की पोलिंग पार्टी रवाना होगी, वहां पर उन्होंने उप जिला