PM मोदी के जन्मदिन पर बद्रीनाथ केदारनाथ में हुई विशेष पूजा
(जी.एन.एस) ता. 17देहरादूनप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ में शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। केदारनाथ और गंगोत्री धाम की पूजा में स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सुबह से ही हर तरफ उत्सव सरीखा माहौल रहा। भाजपा ने प्रत्येक गांव, नगर में स्वच्छता और सेवा अभियान चलाए। इसमें केंद्रीय मंत्री