RFID टैग बिना दिल्ली में आज से वाहनों का प्रवेश बंद
(जी.एन.एस) ता.01 नई दिल्ली दिल्ली में 1 जुलाई से बगैर आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडैंटीफिकेशन) टैग वाले व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती के बाद दक्षिणी निगम ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में निगम ने गत दिवस सार्वजनिक सूचना जारी की। 2 चरणों में यह व्यवस्था लागू होगी। आर.एफ.आई.डी. टैग को लेकर दक्षिणी निगम कई डैडलाइन पार कर चुका है।