अमेरिका : यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत
(जी.एन.एस) ता.28 पिट्सबर्ग अमेरिका के पिट्सबर्ग में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल को निशाना बनाकर गोली की गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुए हमले में तीन अधिकारियों को भी गोली लगी है।