एकाधिकार वाला सफाई ठेका रद्द करने की मांग, हो रहा मजदूरों का शोषण
जीएनएस, 30 अप्रैल, जबलपुर। कचरे की ढेर से पूरा शहर परेशान है। एक ओर सडक़ों पर बढ़ती गंदगी और बजबजाती नालियां हैं। दूसरी ओर नगर निगम के अपने आंकड़ें की शहर में 40 फीसदी से कम घरों में डोर टू डोर गाडिय़ा पहुंच रहीं है। विपक्ष और समाज सेवी संगठन तो सफाई व्यवस्था में अनियमित्ताओं के खिलाफ लड़ रहे हैं। अब इस लड़ाई में मजदूर संघ भी जुडऩे लगे है।