राकेश सिंह ने नाप दिया प्रदेश, कमलनाथ बैठकों में व्यस्त
जीएनएस, 9 अगस्त, भोपाल। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दल भाजपा एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दोनों नेताओं की ताजपोशी अप्रैल महीने में हुई। इसके बाद से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश भर का लगातार प्रवास कर रहे हैं, जबकि कमलनाथ बैठकों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दोनों नेताओं की कार्यशैली बिल्कुल अलग है। कमलनाथ पार्टी में नियुक्तियां कर रहे