राजनैतिक मामलों के लिये समिति गठित, कमल नाथ होंगे अध्यक्ष
जबलपुर। राज्य शासन ने राजनैतिक मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति गठित की है। मुख्यमंत्री कमल नाथ समिति के अध्यक्ष होंगे। मुख्य सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, बाला बच्चन, तुलसीराम सिलावट, जीतू पटवारी, सुरेन्द्र सिंह बघेल ‘हनी’ सदस्य होंगे।