राजभवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
(जी.एन.एस)1 नंवबर, रायपुर। देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज यहां छत्तीसगढ़ राजभवन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात् उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मुख्य सचिव विवेक ढांड, पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय सांसद रमेश बैस उपस्थित थे। जहां उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।