राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 16 फरवरी को लोक अदालत
जबलपुर। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में 16 फरवरी 2019 को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार राजस्व लोक अदालतों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बँटवारा, नक्शा बाटांकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आर.आर.सी. वसूली, ऋण-पुस्तिकाओं का प्रदाय, भूमि बंधक दर्ज करना, भूमि बंधन निर्मुक्ति, शोध क्षमता प्रमाण-पत्र, नजूल प्रकरण, दंड प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की