शिवराज की शाह से मुलाकात के बाद बढ़ीं सरगर्मियां, भाजपा संगठन को मिलेगा नया मुखिया
जीएनएस, 23 मार्च, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कल के दिल्ली प्रवास ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दीं हैं। चौहान ने लगभग डेढ़ घंटा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश भाजपा में परिवर्तन का पहला प्रयोग संगठन में किया जाएगा और मोजूदा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जगह नए मुखिया की नियुक्ति होगी। इसके बाद मंत्रिमंडल की सर्जर का नंबर आ सकता है।