अब चित्रकूट से शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा
जीएनएस, 12 अप्रैल, भोपाल। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, व्यापारियों, कर्मचारियों व आम जनता के साथ की गई धोखेबाजी, प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं, बढ़ती हुई बेरोजगारी, आसमान को छूती मंहगाई, समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा