Author: anandchoudhary

प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारत को कनेक्टिविटी से लेकर वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जा रहा है।भविष्य के नवाचार के इंजनों को प्रत्येक भारतीय के लिए उपयोगी बनाकर इसका लोकतंत्रीकरण कर रहे हैं।कॉलेज छात्रावासों से लेकर अंतरिक्ष मिशनों तक भारत में नवाचार इंजन अब समावेशी है। नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के अवसर पर “कनेक्टिविटी से आगे: भविष्य के नवाचार के इंजनों का लोकतंत्रीकरण” के विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नवाचार को एक विशिष्ट प्रयास…

Read More

राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए), दूरसंचार विभाग (डीओटी) और जीएसएमए ने दूरसंचार नीति, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को मज़बूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी), राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए) और जीएसएम एसोसिएशन (जीएसएमए) ने आज नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में माननीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और सचिव (दूरसंचार) डॉ. नीरज मित्तल की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर औपचारिक रूप से जीएसएमए के महानिदेशक विवेक बद्रीनाथ और एनसीए के महानिदेशक अतुल सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जीएसएमए के मुख्य नियामक…

Read More

भावी दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और स्वदेशी नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दिखती है। एआई, साइबर सुरक्षा, आईओटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और सतत दूरसंचार के भविष्य को आकार देने वाले उद्योग के नेताओं और नवप्रवर्तकों के साथ जुड़ता है। नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने यशोभूमि, नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत के डिजिटल परिवर्तन को सशक्त करने वाली प्रौद्योगिकियों और नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन देखा। सिंधिया ने अपने दौरे की शुरुआत दूरसंचार विभाग (डीओटी) मंडप के उद्घाटन से की, जहाँ डिजिटल…

Read More

नई दिल्ली, एशिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी मंच इंडिया मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन, उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस साहसिक दृष्टिकोण की सराहना की जिसके तहत भारत दूरसंचार क्षेत्र में 5G, 6G और उन्नत ऑप्टिकल संचार जैसी तकनीकों सहित एक वैश्विक नेता के रूप में उभरेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 9वां संस्करण, नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस वर्ष की थीम, ‘परिवर्तन के लिए नवाचार’ को दर्शाते हुए, IMC 2025 के पहले दिन वैश्विक नेताओं, दूरदर्शी लोगों, नवप्रवर्तकों और प्रदर्शकों ने प्रमुख उद्योगों और क्षेत्रों में अभूतपूर्व तकनीकों, विचारों और उपयोग के…

Read More

नई दिल्ली। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एस.पी. कोचर ने कहा, “आज का IMC उद्घाटन नवाचार और तकनीकी प्रगति पर आधारित एक कार्यक्रम की एक उत्कृष्ट शुरुआत है। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री ने ज़ोर दिया, भारत का तकनीकी भविष्य सक्षम हाथों में है, और देश एक डिजिटल-प्रथम प्लेटफ़ॉर्म के रूप में मज़बूती से उभर रहा है। संचार अब दूर-दराज़ के कोनों तक पहुँच रहा है, जिसे तेज़ी से हो रहे तकनीकी उन्नयन और सरकार के मार्गदर्शन में TSP द्वारा स्पैम/घोटालों जैसी अवांछित गतिविधियों के ख़िलाफ़ की जा रही ठोस कार्रवाई का समर्थन प्राप्त है।…

Read More

इंडिया मोबाइल कांग्रेस और दूरसंचार क्षेत्र में देश की सफलता, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की शक्ति को दर्शाती है। देश के लगभग हर जिले में आज 5जी है। भारत ने अपना मेड इन इंडिया 4जी स्टैक लॉन्च किया है, यह देश के लिए एक बड़ी स्वदेशी उपलब्धि है, इसके साथ ही भारत दुनिया के उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास यह क्षमता है। हमारे पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार, दूसरा सबसे बड़ा 5जी बाजार, नेतृत्व करने के लिए जनशक्ति, गतिशीलता और मानसिकता है। भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी अब एक विशेषाधिकार या…

Read More

इंडिया मोबाइल कांग्रेस(आईएमसी -25)में सैटकॉम शिखर सम्मेलन में ‘वैश्विक संपर्क के लिए स्पेस नेटवर्क” का आह्वान किया गया। नई दिल्ली, (8 अक्टूबर 2025) भारत का उपग्रह संचार (सैटकॉम) क्षेत्र सरकारी सुधारों और अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा संचालित क्रांति के कगार पर है, ऐसे में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन दिवस पर आज यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में पहली बार सैटकॉम शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन में सरकार, उद्योग निकायों और निजी क्षेत्र के प्रमुखों ने भारत के डिजिटल विभाजन को पाटने और समावेशी विकास को गति देने में उपग्रह संचार की परिवर्तनकारी क्षमता पर विचार-विमर्श किया।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एशिया के प्रमुख दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम “इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025” का उद्घाटन करेंगे। आईएमसी 2025 का आयोजन 8-11 अक्टूबर को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा। “इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” थीम के साथ आईएमसी 2025 आत्मनिर्भर भारत और दूरसंचार एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को शक्ति प्रदान करेगा। 6जी इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, सैटेलाइट संचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स और दूरसंचार विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 1.5 लाख से अधिक आगंतुक, 7,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि, 400 से अधिक प्रदर्शक अपेक्षित। परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों पर 100 से अधिक सत्र और 800 में ज्यादा…

Read More

आदि सेवा पर्व का समापन – आदिवासी बहुल गांवों और टोलों में आदिवासी ग्राम दृ‍ष्टिकोण 2030 को अंगीकार करने की ऐतिहासिक पहल। दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय जमीनी स्तर का नेतृत्व मिशन 30 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 1 लाख गांवों और टोलों में 11.5 करोड़ नागरिकों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से, 2 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभाओं में जनजातीय ग्राम दृ‍ष्टिकोण 2030 घोषणा की गई। एक लाख ग्राम दृ‍ष्टिकोण और आदि-सेवा केंद्रों का निर्माण कार्य उन्‍नति पर। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार ने 15 नवम्बर 2024 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष…

Read More

दिल्ली का एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ‘बहुत खराब और उच्च’  वायु प्रदूषण दौर का 80% से अधिक सटीकता के साथ पूर्वानुमान करने में सक्षम रहा। सीईईडब्ल्यू ने दिल्ली के AQEWS ने 300 से अधिक एक्यूआई वाले दौर का लगभग 80% बार पूर्वानुमान लगाया। 400 से अधिक ‘गंभीर’ श्रेणी के एक्यूआई का पूर्वानुमान 2024-25 में बेहतर हुआ।अपडेटेड इमीशन इनवेंट्रीज, ऑल-सीजन डिसीजन सपोर्ट सिस्टम और एयर-क्वालिटी डेटा तक ओपेन-एक्सेस बहुत जरूरी है। सीईईडब्ल्यू। नई दिल्ली, (01 अक्टूबर 2025) काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की ओर से आज जारी एक नए स्वतंत्र अध्ययन के अनुसार, दिल्ली 2023-24 और 2024-25 में…

Read More