- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: anandchoudhary
उपराष्ट्रपति ने समावेशी विकास और संवैधानिक नैतिकता के संबंध में डॉ. आंबेडकर के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा, “लोकतांत्रिक संस्थाओं को संवाद, वाद-विवाद और रचनात्मक चर्चा के माध्यम से कार्य करना चाहिए”। “समानता के बिना स्वतंत्रता विशेषाधिकार की ओर ले जाती है, स्वतंत्रता के बिना समानता पहल को दबा देती है। “भारत का संविधान सबसे व्यापक लोकतांत्रिक दस्तावेजों में से एक है। नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अम्बेडकर जयंती के दिन, नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में “राष्ट्र निर्माता के रूप में डॉ. अंबेडकर: विकसित भारत की ओर मार्ग” विषय पर द्वितीय डॉ. अंबेडकर स्मृति…
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) को 25वें स्थापना दिवस पर जनजातीय उद्यमिता का उत्प्रेरक बताया। निगम ने ₹4,400 करोड़ मूल्य के 16.80 लाख से अधिक ऋण प्रदान कर समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है। नई दिल्ली। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम(एनएसटीएफडीसी) ने नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में कल (10 अप्रैल) अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम…
भीषण गर्मी का सामना करने के क्षेत्रीय प्रयासों को मजबूत बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘साउथ एशिया हीट एंड हेल्थ हब’ की शुरुआत, एशिया के प्रमुख थिंक टैंकों में से एक सीईईडब्लू (काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर) ‘ग्लोबल हीट हेल्थ इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ के दक्षिण एशिया हब की मेजबानी करेगा। साउथ एशिया हीट एंड हेल्थ हब , ग्लोबल हीट हेल्थ इंफॉर्मेशन नेटवर्क की एक पहल है, जिसका नेतृत्व डब्ल्यूएचओ-डब्ल्यूएमओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन – विश्व मौसम विज्ञान संगठन) का ‘जलवायु और स्वास्थ्य संयुक्त कार्यक्रम’ कर रहा है। नई दिल्ली, (07 अप्रैल 2026) संपूर्ण दक्षिण एशिया में गर्मी के तापमान…
विधि कार्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए, कार्यस्थलों एवं इसके बाहर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूती प्रदान की। नई दिल्ली: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के सम्मेलन कक्ष में सामूहिक स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छ भारत राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ, जिसमें स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के लक्ष्यों के प्रति प्रतिभागियों की…
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर विधायी विभाग ने आज नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के सम्मेलन कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। नई दिल्ली: विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त सचिवों, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, संलग्न कार्यालयों यानी राजभाषा विंग और विधि साहित्य प्रकाशन (वीएसपी) के साथ-साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में सचिव ने कार्यस्थल, समाज और पूरे देश में स्वच्छता बनाए रखने में व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।
नई दिल्ली। सही सोच, सहयोग और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी शिखर असंभव नहीं है। समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, भारत के सबसे बड़े समावेशी एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक की घोषणा की गई। इस पहल के माध्यम से विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए प्रतिभागी, जिनमें दिव्यांगजन भी शामिल हैं। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित उच्च-ऊंचाई वाली यात्राओं में से एक पर निकलेंगे।” टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन” द्वारा आयोजित यह ट्रेक अप्रैल 2026 में प्रारंभ होगा, जिसमें प्रतिभागी 5,300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले चुनौतीपूर्ण मार्गों को पार करेंगे। यह पहल साहस, दृढ़ता और…
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति यानि नेस्ट्स ने ईएमआरएस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनजातीय कार्य मंत्री, श्री जुएल ओराम ने खेल, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। नई दिल्ली। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति यानि नेस्ट्स(एनईएसटीएस) ने 1 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 8वां स्थापना दिवस मनाया। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, नेस्ट्स देशभर में आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा…
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (एनईएसटीएस), 1 अप्रैल, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अपना 8वां स्थापना दिवस मनाएगा। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने जनजातीय शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (एनईएसटीएस), 1 अप्रैल, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अपना 8वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, एनईएसटीएस देशभर में…
19 फरवरी से नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित “भारत ट्राइब्स फेस्ट -2026” आदिवासी कारीगरों के बाजार पहुंच और आजीविका के अवसरों को बढ़ाने हेतु 5 अप्रैल तक यह विस्तार किया गया है। 29 मार्च 2026 को आयोजित वन धन सम्मेलन में आदिवासी उद्यमिता को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नई दिल्ली। जनता के भारी उत्साह और मांग को देखते हुए, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने ट्राइफेड के सहयोग से चल रहे भारत जनजाति महोत्सव 2026 को 5 अप्रैल, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय आगंतुकों, हितधारकों और प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ₹200 करोड़ की सीएसआर पहल का अनावरण किया। नई दिल्ली: मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी ₹200 करोड़ की सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहलों की घोषणा की। इस सीएसआर पहल के तहत, केंद्रीय मंत्री ने पूरे भारत में 33,000 छात्राओं के लिए शैक्षिक छात्रवृत्तियों के वितरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद, इंडिया ऑपरेशंस के मैनेजिंग…
