- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू अजमेर/ जिले की मार्बल सिटी किशनगढ़ की आवासीय सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूते-चप्पल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गोदाम के तीसरे माले तक फैल गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया।…
जयपुर | 18 दिसंबर 2025 राज्य में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में आयोजित शहरी एवं ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आमजन के लिए प्रभावी राहत मंच बनकर उभर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जयपुर जिले में इन शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं इन शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जयपुर जिले की सांभरलेक पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरड़ोती में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में…
जयपुर | 18 दिसंबर 2025 जिला प्रशासन जयपुर ने अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी (प्रथम) द्वारा गठित दो विशेष सतर्कता दलों ने जयपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया। इन कार्रवाइयों में कुल 546 घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जगतपुरा में बड़ी बरामदगी पहले सतर्कता दल ने सत्यम रेजिडेंसी के पास, जगतपुरा वार्ड संख्या 68 में कार्रवाई की। मौके पर अवैध…
जयपुर | 18 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जवाहर कला केंद्र में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी “नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” का समापन गुरुवार को हुआ। समापन दिवस पर युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की बड़ी और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की पहलों को संवाद, तकनीक और प्रत्यक्ष सहभागिता के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। विभागीय स्टॉल्स और डिजिटल प्रस्तुतियों से मिली योजनाओं की समग्र जानकारी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाए गए, जहां…
जयपुर | 18 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में लिए गए नीतिगत निर्णयों के परिणामस्वरूप प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रबी सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त, निर्बाध और समयबद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित विद्युत आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे…
हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में सरकार के ठोस कदम
जयपुर | 18 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति के प्रति सम्मान की भारतीय संस्कृति की परंपराएँ राज्य सरकार की नीतियों और अभियानों की मूल प्रेरणा हैं। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत संकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी राजस्थान को अग्रणी बनाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री जयपुर में आयोजित हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। नदियाँ, पर्वत,…
इग्नू जयपुर में POSH अधिनियम पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित लैंगिक उत्पीड़न के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति पर जोर जयपुर, 18 दिसंबर। महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और गरिमामयी वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में राजस्थान पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, जयपुर में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम (POSH एक्ट) को लेकर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शून्य सहनशीलता की नीति का स्पष्ट संदेश एडिशनल एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में…
लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के त्वरित निस्तारण की पहल कुल 11,09,550 प्रकरण सुनवाई के लिए चिन्हित 18 दिसम्बर 2025, जयपुर, 18 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रदेशभर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस व्यापक आयोजन के तहत 19 दिसंबर 2025 को उच्च न्यायालय की पीठों में तथा 21 दिसंबर 2025 को प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों, राज्य न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उच्च न्यायालय पीठों में 19 दिसंबर को आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय…
2 साल: नव उत्थान – नई पहचान, बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान युवाओं को उद्यमिता, रोजगार, कौशल और खेलों में अभूतपूर्व अवसर नवाचारों को प्रोत्साहन से औद्योगिक विकास की राह पर राजस्थान 18 दिसम्बर 2025, जयपुर, 18 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। नवाचार और नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित कर राजस्थान को औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने…
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे कुलगुरु नियुक्त 18 दिसम्बर 2025जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से की गई है। जारी आदेश के अनुसार डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे की कुलगुरु पद पर नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी अवधि पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी इस आदेश के साथ…
