- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
राजस्थान की संस्कृति और इतिहास से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों के 1 करोड़ 70 लाख पृष्ठों के डिजिटाइजेशन की जानकारी से आगंतुक हुए खासे प्रभावित 18 दिसम्बर 2025जयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के शानदार दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से 15 दिसम्बर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग की स्टॉल पर आगंतुकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स के साथ-साथ पर्यटन, कला एवं संस्कृति प्रेमी तथा अन्य विजिटर्स बड़ी संख्या में राजस्थान के…
कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जयपुर, 18 दिसंबर 2025।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात मूर्तिकार राम वी. सुतार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम वी. सुतार भारतीय कला जगत के महान कलाकार थे। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा और सृजनात्मक दृष्टि से न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शिल्पकला को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय कला इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राम वी. सुतार का निधन कला…
एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो के जरिए योजनाओं और विकास कार्यों की दी जा रही जानकारी जयपुर, 18, दिसम्बर।राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कोटा जिला के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 दिसम्बर से विकास रथों का संचालन किया जा रहा है। ये विकास रथ प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर रथों पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति द्वारा आमजन को राज्य सरकार के विकास कार्यों, महत्वपूर्ण योजनाओं, घोषणाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। विकास रथों…
भपंग वादन, चंग की थाप, बांसुरी की सुरीली धुन और कठपुतली शो रहे आकर्षण का केंद्र मकरंद देशपांडे ने कठपुतली कला को बताया अद्भुत और अलौकिक जयपुर, 18, दिसम्बर।सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जवाहर कला केन्द्र में 15 दिसम्बर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के तीसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह संध्या प्रदेश की समृद्ध लोक-संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रही, जिसमें भपंग वादन, चंग की थाप, बांसुरी की मधुर धुनों और कठपुतली कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…
विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के सोशल मीडिया प्रचार के दिए निर्देश जयपुर, 18 दिसम्बर।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विकास रथ यात्रा की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार–प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य सचिव गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए…
चांद दिखने के बाद 21–22 दिसंबर से होंगी विधिवत धार्मिक रस्में अजमेर।सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना 814वें उर्स की अनौपचारिक शुरुआत बुधवार को परंपरागत झंडे की रस्म के साथ हो गई। यह ऐतिहासिक रस्म दरगाह शरीफ के बुलंद दरवाजे पर अदा की गई, जिसे भीलवाड़ा से आए गौरी परिवार ने निभाया। इस अवसर पर देशभर से आए हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में दरगाह परिसर “ख्वाजा के दीवाने” की सदाओं से गूंज उठा और पूरा माहौल सूफियाना रंग में रंग गया। असर की नमाज के बाद गरीब नवाज गेस्ट हाउस से भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में…
जयपुर। पिंक सिटी मिल्स (पीसीएम मसाला) की टीम ने राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उद्योग, गुणवत्ता और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। भेंट के दौरान पिंक सिटी मिल्स के प्रबंध निदेशक एल.एल. गुप्ता तथा कृष्ण अवतार खंडेलवाल ने मंत्री को कंपनी की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पीसीएम मसाला पिछले 56 वर्षों से राजस्थान की अग्रणी एगमार्क प्रमाणित मसाला कंपनी के रूप में निरंतर उपभोक्ताओं का…
अजमेर। राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित तौर पर झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यायालय द्वारा मुकदमा खारिज कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाए जाने को सत्य की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका…
पुष्कर।राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा पुष्कर की ओर से बुधवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय होटल शुभम पैलेस में पेंशनर दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य पेंशनरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्वों को स्मरण करना एवं वरिष्ठ पेंशनरों के योगदान का सम्मान करना रहा। समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत पाराशर ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से डी.एस. नाकारा के जीवन, उनके विचारों एवं पेंशनर समाज के हित में किए गए अनुकरणीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सावित्री प्रसाद गौतम ने नाकारा के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते…
ऊष्ट्र संरक्षण योजना सहित पशुपालन योजनाओं के प्रति महिलाओं और युवाओं में दिखा विशेष उत्साह जयपुर, 17 दिसंबर।राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग के स्टॉल पर आमजन की उल्लेखनीय भीड़ देखने को मिल रही है। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने को लेकर उत्साह नजर आया। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदर्शनी स्थल पर विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और वहां मौजूद अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, जनभागीदारी और…
