- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
17 दिसम्बर 2025, 05:40 PMजयपुर, 17 दिसम्बर। 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर), दिल्ली में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 79 तथा कांस्टेबल (चालक) के 5 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त पदों के लिए पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसम्बर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की गई थी। निर्धारित मानकों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद अंतिम…
2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान डिजिटल गवर्नेंस से बदली तस्वीर, प्रदेश के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धिपिछले वर्ष की तुलना में 14 हजार 200 करोड़ रुपये अधिक राजस्व अर्जित जयपुर, 17 दिसंबर 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और गुड गवर्नेंस के संकल्प को साकार करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने बीते दो वर्षों में राजस्व सुधार और वृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। डिजिटलाइजेशन और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनी है। डिजिटल तकनीक के…
जल संसाधन मंत्री ने अजमेर में जिला विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, जिला विकास पुस्तिका का विमोचनराज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी 17 दिसम्बर 2025, जयपुर/अजमेर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अजमेर के सूचना केंद्र की आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। “2 साल नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों…
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में किसान आयोग अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी 17 दिसम्बर 2025, जयपुर/नागौर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नागौर के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी एवं जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के साथ ही जिले के समग्र विकास को दर्शाने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज हुआ, जो 18 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में…
जयपुर/नई दिल्ली, 16 दिसंबर 2025 (08:56 PM)।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राज्यपाल और उपराष्ट्रपति के बीच विभिन्न समसामयिक एवं संसदीय विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के दौरान संसदीय परम्पराओं, संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका पर संवाद किया गया। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई। राज्य में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक नवाचारों तथा भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार साझा किए गए। राज्यपाल ने…
18 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी, योजनाओं व उपलब्धियों की मिलेगी जानकारी जयपुर/बालोतरा, 16 दिसंबर 2025 (08:15 PM)।गोपालन, देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री तथा बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बालोतरा पंचायत समिति परिसर में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित योजनाओं, विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी का आयोजन ‘‘नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’’ थीम के अंतर्गत किया गया है।…
जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘आग’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार चालानशुदा अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक सिंघल के नेतृत्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सांगानेर लिखमाराम की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने…
25-25 हजार के दो इनामी एवं 10 हजार के एक इनामी सहित अवैध खनन माफिया गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार जयपुर। पुलिस थाना कानोता, जयपुर पूर्व ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25-25 हजार रुपए के दो इनामी एवं 10 हजार रुपए के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनांक 15.11.2025 को खनिज विभाग की टीम के साथ राजकार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट की गंभीर घटना के बाद से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में फैलीराम मीना, नमोनारायण मीना और कृष्ण मीना शामिल हैं। यह तीनों आरोपी थाना कानोता के दो अन्य…
जयपुर। सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में स्थित हुक्का बार एवं नाइट क्लब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने क्लब की आड़ में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारते हुए क्लब हब 40 पर कार्यवाही कर होटल मैनेजर सहित 3 अभियुक्तों को कोटप्पा अधिनियम में गिरफ्तार किया, वहीं 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान अवैध हुक्का बार से 24 हुक्का, 24 पाइप, 24 चिलम, 14 डिब्बे तंबाकू फ्लेवर तथा 8 छोटी डिब्बी तंबाकू फ्लेवर जब्त…
जयपुर। घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी कर रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ जयपुर दक्षिण पुलिस एवं रसद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत डीएसटी जयपुर (दक्षिण) एवं पुलिस थाना मानसरोवर द्वारा की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेण्डरों से अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक आरोपी को डिटेन किया गया। मौके से 48 अवैध गैस सिलेण्डर, एक मोटर, एक कांटा (तौल उपकरण) तथा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान रसद विभाग की टीम…
