- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
सामूहिक सहभागिता से दिया स्वच्छ, सुव्यवस्थित और समानता का संदेश जयपुर, 16 दिसंबर।राजस्थान लोक सेवा आयोग परिसर में मंगलवार को स्वच्छता अभियान का वृहद आयोजन किया गया। यह अभियान राज्य के समस्त राजकीय कार्यालयों में 11 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्यशील वातावरण सुनिश्चित करना था। स्वच्छता अभियान के तहत आयोग के सभी अधिकारी एवं कार्मिक प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक पूरे उत्साह और तत्परता के साथ अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर आयोग परिसर एवं कार्यालय कक्षों…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी लेने उमड़ रहे हैं विजिटर्स |जयपुर, 16 दिसम्बर।राज्य सरकार के कार्यकाल के शानदार दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 15 दिसम्बर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग की स्टॉल पर आमजन का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विजिटर्स विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और इनसे लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग (निदेशालय समेकित…
राष्ट्रीय पशुधन मिशन पशुपालकों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम : निदेशक, पशुपालन विभाग जयपुर, 16 दिसम्बर।पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से आए 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय पशुधन मिशन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन…
राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से दी जानकारी जयपुर, 16 दिसम्बर।राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर में ‘2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अलवर में फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला…
42.87 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित14 फरवरी 2026 को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन जयपुर, 16 दिसंबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर जिले में मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण संचालित किया गया। इस दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया।…
जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश जयपुर, 16 दिसंबर। राजस्थान सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जयपुर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, अस्पतालों, विद्यालयों एवं अन्य शासकीय भवनों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक…
जयपुर, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में जनकल्याण को केंद्र में रखकर नीतियां, नवाचार और योजनाएं लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और उनके जीवन में स्थायी व सकारात्मक परिवर्तन आए। राज्य सरकार की कार्यशैली का केंद्र बिंदु गरीब, वंचित, श्रमिक, जनजातीय और बेघर वर्गों का सशक्तिकरण रहा है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि दूर-दराज के ग्रामीण…
जयपुर। 32वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन महर्षि अरविंद कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें साइन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। साइन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राजश्री चंद्रावत, अनुराग, आरव शर्मा, आयुष यादव, शिव बागड़ा, राजवीर चौधरी और लक्ष्य यादव शामिल रहे। रजत पदक शगुन चंद्रावत, कार्तिक चौधरी, माहिर रत्नु, कुलदीप सिंह चंद्रावत, मयंक रत्नु और…
जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथन (एसकेआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एसकेआईटी एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से विदेश में उच्च शिक्षा विषय पर एक ज्ञानवर्धक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र 13 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को विदेश में स्नातकोत्तर अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्थान के पूर्व छात्र पार्थ भंडारी रहे, जो वर्तमान में अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में विज्ञान में स्नातकोत्तर अध्ययन कर रहे हैं। सत्र की शुरुआत में डॉ. स्वाति अरोड़ा ने अतिथि वक्ता का…
जयपुर, 16 दिसंबर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित करना है, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही यह भी पुलिस का दायित्व है कि अपने कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए।…
