Author: gnsmp

भोपाल: मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन के सांची दूध की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। राजगढ़ जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले डेढ़ महीने में तीन निजी डेयरियों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। दस्तावेजों से पता चला है कि एक महीने में डेयरी संचालक ने भोपाल दुग्ध संघ को 4200 लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया था। यह सिलसिला पिछले 6 महीने से चल रहा था। मिलावटी दूध की सप्लाई चेन राजगढ़ जिले के खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने 13 जनवरी 2025 को जितेंद्र गिरी…

Read More

इंदौर: कल महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुंभ को लेकर विरोधाभासी बयान दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुंभ स्नान से गरीबी दूर नहीं होती। विधायक रमेश मेंदोला ने इस पर तुरंत ट्वीट किया और कांग्रेस को मुस्लिम लीग से भी ज्यादा सांप्रदायिक और हिंदू विरोधी पार्टी बताया। मेंदोला ने कहा हिंदू कुंभ में गरीबी मिटाने नहीं जाते भाजपा विधायक रमेश मेंदोला हिंदुत्व के मुद्दे पर तुरंत ट्वीट या बयान देने के लिए जाने जाते हैं। कल जैसे ही मेंदोला को पता चला कि खड़गे ने हिंदू विरोधी बयान दिया है, उन्होंने…

Read More

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने मंगलवार को 87:13 फार्मूले पर पहली सुनवाई कर रही यूथ फॉर इक्वालिटी की याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले से प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा भर्तियों में 13 फीसदी आरक्षण पर लगी रोक भी हटने का रास्ता साफ हो गया है। ओबीसी आरक्षण को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद भी अब खत्म हो गया है। 87:13 फार्मूला रद्द 87:13 फार्मूले के कारण बाकी पदों पर भर्तियां लटकी हुई थीं। वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर…

Read More

इंदौर: इंदौर में पहली बार किसी युवक के खिलाफ भीख मांगने का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने भंवरकुआं चौराहे पर एक महिला को भीख दी। युवक ने महिला को भीख में 10 रुपए दिए। मामले को लेकर उन्मूलन दल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज: दरअसल, भिक्षा मुक्ति अभियान के तहत जिले में भिक्षा लेना और देना दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की भिक्षा उन्मूलन दल ने भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वाहन चालक ने दी भीख इधर, दो बार भीख मांगते…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश में सिविल जज भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। याचिका दायर की गई आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस नामक संगठन द्वारा सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 के लिए हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन दिनांक 17/11/23 और शुद्धिपत्र दिनांक 17/02/2024 की संवैधानिकता को लेकर जनहित याचिका क्रमांक WP/40833/2024 दायर की गई थी, जिसमें ओबीसी, एससी और एसटी को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों में रियायत नहीं दिए जाने की वैधानिकता…

Read More

भोपाल । विकास की अंधी दौड़ के बीच यह खबर सरकारों को चौंकाने वाली है। क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट ओंकारेश्वर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। लेकिन इसका दुखद पहलू यह है कि इस प्लांट की वजह से मछुआरे बेरोजगार हो गए है। वे पुश्तैनी काम छोडक़र अब दिहाड़ी मजदूरी के लिए मजबूर हो चुके हैं। हालांकि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सौलर प्लांट से किसी का भी काम धंधा नहीं छूटा और न ही कोई बेरोजगार हुआ है। पिछले महीने 25 दिसंबर 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More

इंदौर: मेट्रो का संचालन ज्यादातर शहरों में घाटे का सौदा है, क्योंकि इतने महंगे प्रोजेक्ट से यात्रियों से इतना राजस्व नहीं मिल पाता कि इसे चलाया जा सके, क्योंकि टिकट की दरें भी ज्यादा नहीं रखी जा सकतीं। इंदौर मेट्रो में भी खर्च के मुकाबले 20 फीसदी राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते इन दिनों इस बात पर चर्चा चल रही है कि मेट्रो कॉर्पोरेशन अन्य तरीकों से किस तरह राजस्व कमा सकता है। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर इंदौर-भोपाल स्टेशनों की भी नीलामी होगी, जिसमें निजी कंपनियां बोली लगाकर इन स्टेशनों को अपने नाम कर सकती हैं…

Read More

राजगढ़: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को नोटिस भेजा है. मंत्री टेटवाल को यह नोटिस उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर भेजा गया है. मंत्री के अलावा प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति आयुक्त, एसपी राजगढ़ और जांच समिति भोपाल के अध्यक्ष को भी नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा गया है. मंत्री गौतम टेटवाल पर आरोप है कि वे ओबीसी में आने वाली जीनगर जाति से हैं, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अनुसूचित जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। हालांकि इस मामले में जांच समिति…

Read More

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मानसिक दिवालिया हो गए हैं। चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ ही नहीं पाएंगे।बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे की तैयारी कर ली है। सोमवार को भोपाल के कर्मचारी भवन में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति सहित 48 प्रमुख मांगों को लेकर चार चरणों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन की शुरुआत 16 जनवरी से होगी, जब प्रदेश के सभी 55 जिलों में कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने सभी संबद्ध संगठनों को आंदोलन की तैयारी…

Read More