- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: gnsmp
भोपाल : मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास अब केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह समग्र सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा “लोक निर्माण से लोक कल्याण” के मूल मंत्र के साथ बुनियादी ढांचे को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास किए जा रहे हैं।वर्तमान में प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के अधीन 80,775 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क क्रियाशील है, जिसमें 9,315 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, 11,389 किमी राज्य राजमार्ग, 25,639 किमी मुख्य जिला मार्ग तथा 34,432 किमी अन्य जिला मार्ग शामिल हैं। यह…
शिवपुरी: माधव टाइगर रिजर्व से सटे बरेठ गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शनिवार की देर रात एक तेंदुआ गांव में घुस गया और उसने झोपड़ी में बंधी 6 बकरियों पर हमला कर दिया. इस हमले में मौके पर ही 4 बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर पार्क प्रबंधन और जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है. देर रात तेंदुए ने बकरियों पर किया हमला बरेठ गांव के किसान वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि “वो रोज की…
भोपाल :केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राज्यों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) के कंप्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है। इसमें मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में साढे़ 5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है जो देश के कुल उत्पादन का 9 प्रतिशत है। प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा है, यह सहकारिता को जीवंत करने का स्वर्णिम अवसर है। प्रदेश के किसानों के साथ केन्द्र सरकार चट्टान की तरह खड़ी है। राष्ट्रीय डेयरी विकास…
मप्र: अगर आपने किसी कॉलेज में औपचारिक पढ़ाई नहीं की है, लेकिन अपने अनुभव और कौशल के आधार पर किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल की है, तो अब आप भी डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा में रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत उन लोगों के ज्ञान और कौशल को औपचारिक रूप से मान्यता मिलेगी, जिन्होंने स्व-अध्ययन या अनौपचारिक तरीके से कार्य अनुभव के जरिए विशेषज्ञता हासिल की है। बदलती भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगा लाभ प्रो. पंकज राय का कहना है कि आज दुनिया…
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि प्रदेश के 16 नगर निगमों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में राज्य सरकार की और से हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि निकायों को और अधिक अधिकार देकर सशक्त बनाया जायेगा। नगर निगम महापौरों को सुरक्षा की दृष्टि से गनमैन दिलाने के लिये गृह विभाग को पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों को विकास कार्यों में तेजी लाने के लिये महापौर से बेहतर समन्वय रखने के निर्देश भी दिये। मंत्री विजयवर्गीय सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश के नगर निगम महापौर और आयुक्तों…
भोपाल: एमपी के भोपाल शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम के वार्डों की आंतरिक सड़कों को भी अपने बजट में शामिल किया है। पीडब्ल्यूडी ने करीब 12 सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनका काम इसी महीने शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इनके लिए करीब 50 करोड़ रुपए का बड़ा बजट रखा है। यह राशि शासन स्तर से स्वीकृत होगी। नगर निगम की ये सड़कें बजट में शामिल
छतरपुर: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर लगातार काम कर रहे हैं। हिंदू राष्ट्र ध्वज घोषित करने के बाद अब हिंदू गांव बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बागेश्वर धाम में दो साल में भारत का पहला हिंदू गांव बनकर तैयार हो जाएगा। महाराजश्री ने बुधवार को भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिंदू गांव के सपने को साकार करने के लिए बागेश्वर धाम में ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कन्या पूजन कर शिलान्यास किया। महाराजश्री ने कहा कि हिंदू…
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के मनमाड शहर के बीच नई रेलवे लाइन का निर्माण होना है. रेल मंत्रालय ने नवंबर 2024 में इंदौर-मनमाड नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम शुरू नहीं हो पाया है. अब खबरें हैं कि जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद जल्द ही रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। 568 किमी। इंदौर-मनमाड नई रेल लाइन परियोजना महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी,…
भोपाल/राजगढ़: मध्य प्रदेश में 61 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है। 5 साल में ढाई लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य है, ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलें। शिक्षा क्षेत्र में भी 19,362 नियुक्तियां की जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में जिला अस्पताल के नए भवन के लोकार्पण के दौरान सभा में ये बातें कहीं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार ने परिवहन निगम समेत कई सुविधाएं बंद कर दी थीं। कांग्रेस…
इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में कम्प्यूटर साइंस विषय के लिए एमसीए (मास्टर्स ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) डिग्रीधारकों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थी नाराज हैं, क्योंकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में एमसीए को एमएससी कम्प्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) और यूजीसी नेट में कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन को एक ही विषय के रूप में शामिल किया गया है। इन परीक्षाओं में एमसीए और एमएससी दोनों डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एमपीपीएससी भर्ती में एमसीए को अपात्र घोषित…
