- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: gnsmp
अनूपपुर, 21 अगस्त। राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री नीलाम्बर मिश्रा ने अपर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा पन्ना जिला से स्थानांतरित होकर अनूपपुर जिला आए हैं। इसके पूर्व उन्होंने सतना, उमरिया, सीधी जिलों में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन किया है।
सिवनी, 21 अगस्त। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले श्री हिमांशु साहू और श्री गगन सनोडिया को राहवीर योजनान्तर्गत सर्किट हाउस सिवनी में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफिक वॉर्डन दल प्रभारी श्री विजय नायक एवं शिवांशु नाग परिहार को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।
रीवा, 20 अगस्त। समग्र ई-केवाईसी का शत-प्रतिशत कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पाँच जनपदों में इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका। जबकि हर टीएल बैठक में इस संबंध में कई बार अधिकारियों को निर्देशित किया गया। फिर भी अधिकारियों द्वारा समग्र ई केवाईसी में रूचि नहीं ली गई। इसे अत्यंत खेदजनक, सौंपे गए दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता मानते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत…
भोपाल, 20 अगस्त। मध्यप्रदेश के गौरव, भारतीय क्रिकेटर श्री वेंकटेश अय्यर ने आज भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक सीएम मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।वेंकटेश अय्यर की उपलब्धियों ने इंदौर के साथ ही समस्त प्रदेश का नाम खेल जगत में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उमरिया,20 अगस्त। कार्यक्रम में पंचायत एवं जिला विकास सूचकांक के 9 विषयों पर जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। जिसमें सशक्त पंचायत सतत् विकास की अवधारणा के साथ पंचायतों को सशक्त बनाने, उनके कामकाज को पारदर्शी और कुशल बनाने के किए गए कार्य के आधार पर जिले की ग्राम पंचायत को पंचायत विकास सूचकांक( पीएआई1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उमरिया जिले की ग्राम पंचायत देवगवां प्रथम पुरस्कार राशि रुपए 11000, ग्राम पंचायत भरेवा द्वितीय पुरस्कार राशि रुपए 7100, ग्राम पंचायत मुड़गुड़ी तृतीय पुरस्कार राशि रुपए 5100 एवं बाकी ग्राम पंचायतों जैसे धनवाही, सेहराटोला, पनपथा, टिकुरी, दुब्बार,…
दमोह, 20 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मान समारोह का आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।नीति आयोग , भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संचालित संपूर्णता अभियान के अंतर्गत 05 विभागों ( स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला बाल विकास एवं ग्रामीण विकास) से जुड़े 06 इंडिकेटर्स में शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के फ़लस्वरूप दमोह जिले को आकांक्षी जिला और आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत…
जबलपुर,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री देवड़ा ने राईट टाउन स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला की छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर बरगी विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त कलेक्टर नाथूराम गोंड, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली…
जबलपुर,15 अगस्त। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह एवं नाथूराम गोंड तथा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
उमरिया,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद उमरिया की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने नगर पालिका उमरिया में ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षद गण तथा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जबलपुर, 14 अगस्त। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अतुल सहित लेखाधिकारी मुकेश साहू एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।
