- पार्टी के सेनापति हैं बूथ अध्यक्ष : रमापति राम त्रिपाठी
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक: मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
- पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय डीएम ने अभियान को दिखाई हरी झंडी।
- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से पद्मावती देवी बनीं आत्मनिर्भर 40 लोगो को दिया रोजगार।
- पीएचसी चिलकहर में नवजात बालिकाओं के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव
- सहकारी भंडारों की राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक: विभागीय मापदंडों पर खरा उतरने वाले भंडारों की रैंकिंग जारी
- युवा-केंद्रित योजनाओं को ‘माय भारत पोर्टल’ से जोड़ें: राजस्थान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का निर्देश
- राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण: चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने परिवादियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
Author: gnsmp
जबलपुर, 24 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।इस अवसर पर केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज,श्री दीपांकर बैनर्जी व नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
उमरिया, 24 अगस्त। सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने मुड़ गुड़ी गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला संचालकों को बेहतर ढंग से गौशाला संचालन करने का निर्देश दिएl साथ ही सीईओ सर ने कहा कि गौशाला की कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी l इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, सरपंच, सचिव , एस डी ओ आर ई एस, सहित अन्य लोग उपस्थित थे l
जबलपुर, 24 अगस्त। मध्यप्रदेश के लिये शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4250 करोड़ से अधिक की लागत वाली 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रदेश का सबसे बड़ा दमोह नाका-रानीताल-मदनमहल-मेडिकल रोड फ्लाय ओवर भी शामिल है। जबलपुर के महानद्दा में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मध्यप्रदेश के लिये 60 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की घोषणाएँ भी की।समारोह में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं…
जबलपुर, 24 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर आएंगे।श्री नड्डा सोमवार की दोपहर 12.45 बजे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.10 बजे घंटाघर के पास नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीपीपी मॉडल पर प्रदेश में चार नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू साइन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से ही…
जबलपुर, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर और गौरीघाट का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
उमरिया, 22 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सर्विल इंस्ट्यिूट में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 316 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। जिसमें गोल्डन फार्मर में 22 युवाओ को, गॉड ग्रोवेस्ट आग्रेनिक डिमांड में 10 युवाओ को, काव्या वर्क फोर्स में 32 युवाओ को, श्रीराम फाइनेंस में 16 युवाओ को , वर्धमान यान मंडीदीप भोपाल में 3 युवाओ को, एलआईसी उमरिया में 13 युवाओ को, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल विकास खजुरी कला भोपाल में 16 युवाओ को, इंट्रीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज त्तिची चेन्नई में 26 युवाओ को प्रतिभा सिंटेक्स टेक्सटाईल पीथमपुर इंदौर में 7 युवाओ…
जबलपुर, 22 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने आज शुक्रवार को सिहोरा अनुभाग के अंतर्गत ग्राम खितौला के वार्ड नंबर 12 में संचालित उस्मानी दवाखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर डॉ फिरोज खान उपस्थित नहीं पाये गये। क्लीनिक में कुशल कुशवाहा उपस्थित पाये गये। निरीक्षण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा एवं जगभान सिंह, बीएमओ सिहोरा श्रीमती अर्शिया खान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। स्थानीय व्यक्ति भी निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। पंजीयन नहीं पाये जाने के कारण दवाखाना को सील कर दिया गया है।
जबलपुर, 22 अगस्त। अनुभागीय राजस्व अधिकारी श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में आज पनागर स्थित विश्वास आयुर्वेदिक क्लीनिक का राजस्व तथा पुलिस दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में पंकज विश्वास प्रेक्टिस करते पाये गये, लेकिन उनके पास ऐलोपैथिक संबंधी कोई डिग्री नहीं पाई गई। क्लीनिक में ऐलोपैथिक दवाईयों के साथ आयुर्वेदिक दवाईयां भी पाई गई। क्लीनिक में अनियमितता पाये जाने पर क्लीनिक को सील कर ऐलोपैथिक दवाइयां जब्त की गई।
जबलपुर, 22 अगस्त। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओव्हर के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने महानद्दा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। फ्लाई ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेने आईजी श्री प्रमोद कुमार वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के हर एक पहलुओं पर चर्चा कर…
अनूपपुर, 21 अगस्त। राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री नीलाम्बर मिश्रा ने अपर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा पन्ना जिला से स्थानांतरित होकर अनूपपुर जिला आए हैं। इसके पूर्व उन्होंने सतना, उमरिया, सीधी जिलों में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन किया है।
