Author: gnsmp

उमरिया- बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो विभाग प्रमुख डी ग्रेड की श्रेणी में है वे सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें । बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों,मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,एसडीएम…

Read More

उमरिया- उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडेय ने बताया कि किसानों की पशु पालन से आय बढाने और दुग्ध उत्पादन को दो गुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उददेश्य से जिले में 2 अक्टूबर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक दुग्ध समृद्वि संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है । अभियान के तहत प्रथम चरण में करकेली विकासखंड के ग्राम चंदवार में पशु पालको से संपर्क किया गया तथा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदाय की गई। उन्होने कहा कि शासन व्दारा संचालित यह अभियान पशु पालको के लिए मील का पत्थर साबित होगा…

Read More

कलेक्टर धरर्णेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन पर उमरिया कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेक्टर रैली एवं पैदल जागरुकता रैली निकाल कर गांव के किसानों को भावांतर योजना से होने वाले लाभ से अवगत कराया जा रहा है । उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित तिलहनी फसल के लिए भावांतर योजना वर्ष 2018-19 से लागू की गई है। भारत सरकार ने घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य अंतर की राशि कृषकों को दिलवाने का प्रावधान किया है। किसान पूर्व की तरह अपनी…

Read More

उमरिया- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि ईएचआरएमएस पोर्टल का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से ई दक्ष केंद्र जिला पंचायत में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा कलेक्ट्रेट,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समस्त, डिप्टी कलेक्टर समस्त, तहसीलदार समस्त, नायब तहसीलदारों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

Read More

उमरिया- मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का प्रारूप प्रकाशन 8 अक्टूबर को किया जाना है । जिसके संबंध में स्टैडिंग कमेटी की बैठक 8 अक्टूूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है । बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

Read More

उमरिया- अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ ने मृतक दीपक बर्मन की मौत ग्राम कछरवार के भंगहा घाट, उमरार नदी पानी में डूबने से होने पर उसके निकटतम वैध वारिस लक्ष्मण कुमार बर्मन को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

Read More

उमरिया- उप संचालक कृषि ने बताया कि भावांतर योजना के तहत अब तक 60 किसानों ने पंजीयन कराया है । जिसमें सेवा सहकारी समिति मर्यादित करकेली में 58 किसानों ने तथा सेवा सहकारी समिति कंचनपुर में 2 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। उन्होने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है । उन्होने बताया कि पंजीयन पीएसीएस, सीएससी, एम पी किसान एप के माध्यम से किए जा सकते है। योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय की अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी।

Read More

उमरिया- जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले मे धान उपार्जन के लिए 19110 किसानों ने पंजीयन कराया है । उन्होने बताया कि मानपुर के 11005 किसान, चंदिया के 3261 किसान, बिलासपुर के 1858 किसान, बांधवगढ के 851 किसान, करकेली के 838 किसान, पाली के 726 किसान, नौरोजाबाद के 571 किसानों अपना पंजीयन कराया है।

Read More

शहडोल, 18 सितंबर। कार्यपालन अभियंता विद्युत मंडल शहडोल श्री जन्मेजय सिंह ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नवरात्रि के पर्व में दुर्गा मॉ के पंडालों एवं झॉंकियों में बिजली से साज-सज्जा, नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। आवेदन में दर्शाए अनुसार विद्युत भार के अनुरूप सुरक्षा निधि एवं अनुमानित विद्युत उपभोग की राशि अग्रिम जमा कराकर बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन की रसीद अवश्य लें। रसीद की लेमीनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल/झॉंकी के सामने लगाएं। आवेदित विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिए न करें। विद्युत कनेक्शन…

Read More

श्योपुर, 18 सितंबर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि श्योपुर जिले में सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच की जायें तथा दवाओं के स्टॉक सहित प्रतिबंधित दवाएं तो नही बेची जा रही है, इसकी भी जांच एसडीएम द्वारा की जायें। उन्होने ड्रग इस्पेक्टर के निर्देशित किया कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स की सूची अपर कलेक्टर को उपलब्ध कराई जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, सीएमएचओ डॉ…

Read More