- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Satyam Soni
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह खबर किसने फैलाई, पार्टी छोड़ने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जहां हूं, वहीं पर हूं। सोरेन ने शनिवार को कहा कि कुछ रोज से ऐसी चर्चा है कि चंपई सोरेन जल्द ही दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद पार्टी का दामन थामने वाले हैं। यह अफवाहें फैल रही हैं, जिसके बारे में हमें…
उदयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान के उदयपुर शहर में दो छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना के बाद हिंसा भड़क गई। शुक्रवार दोपहर खांजीपीर में रहने वाला किशोर चाकू लेकर विद्यालय आया। यहां भट्टियानी चैहट्टा स्थित सरकारी विद्यालय के दसवीं के छात्रों में विवाद हो गया था। इसके बाद एक किशोर ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे वो नीचे गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। आनन-फानन घायल बच्चे को साथी छात्रों और टीचर ने स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच घायल बच्चे को अटैक आने पर कार्डियोलॉजी में शिफ्ट किया गया। इसी बीच परिजन भी अस्पताल पहुंच…
मुंबई, 16 अगस्त। अभिनय से राजनीति के दोहरे दौर की ओर चल पड़ी अदाकारा कंगना रनौत के लिए यह दोहरा रास्ता आसान नजर नहीं आ रहा। हाल ही में यह बात सामने आयी की नए-नए राजनीतिक करियर में कंगना काफी व्यस्त हैं जिसके चलते उन्हें फिल्मी दुुनिया के लिए समय निकाल पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता और पहली बार सांसद बनीं।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्मों की तरह ही राजनीति की दुनिया में भी सफलता हासिल की। कंगना से जब सवाल…
भारत ने मालदीव में 920 करोड़ रुपये का निवेश किया था जिसके तहत भारत और मालदीव के बीच हुए समझौते हुआ कि पानी की सप्लाई और सीवर सफाई का काम मालदीव के 28 द्वीपों में अब भारत संभालेगा। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद इसका ऐलान किया कि इससे मालदीव के 28 हजार लोगों को फायदा होगा। भारत और मालदीव के बीच बेहतर संबंधों की यह अच्छी शुरूआत है।प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और मालदीव और भारत के संबंधों में आए तनाव के बाद दोनों देशों में हुआ यह नया समझौता भारत विरोधियों को चुभ सकता है, लेकिन ऐसे…
कोलकाता, 13 अगस्त। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ ट्रेनी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। आज भी पूरे देश में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया गया है। उक्त घटना पर मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। ज्ञात हो कि इस रेप-मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है।गौरतलब है कि इस घटना को लेकर देशभर के डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सीबीआई जांच की मांग की को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अगर रविवार तक पुलिस…
मुंबई, 12 अगस्त। महाराष्ट्र में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पिछले 30 दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ 3 मीटिंग की हैं। फडणवीस और संघ की आखिरी बैठक 10 अगस्त को नागपुर में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह अरुण कुमार भी शामिल थे। देवेंद्र फडणवीस के राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग का नतीजा यह है कि महाराष्ट्र में सीट बंटवारे से लेकर टिकट…
भारत में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल स्पेस-डे) के मौके पर 23 अगस्त की तैयारियों को लेकर इसरो ने कहा, हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सब मिलकर इस खास दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करें। देश में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों और…
नई दिल्ली, 12 अगस्त। साल-2024 के अंत में 4 राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस खेमे में चुनावी रणनीतिक खाका तैयार करने बैठकों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में तय एक अहम बैठक में एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा होनी है।सभी 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अनली तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 4 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दलित और आदिवासी वोटरों पर विशेष ध्यान देने…
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान दोनों पड़ोसी देशों के बीच ऐतिहासिक और करीबी संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने प्रशासन की पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर की उपस्थिति में कहा कि भारत हमेशा से सबसे करीबी सहयोगियों और अमूल्य साझेदारों में से एक रहा है, जब भी मालदीव को जरूरत पड़ी है, उसने सुविधा और सहायता प्रदान की है। मालदीव में 28 द्वीपों पर जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधाएं, भारत सरकार की एक्जिम बैंक के माध्यम से लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) सुविधा द्वारा…
ढाका, 10 अगस्त। बांग्लादेश में हिंसात्मक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात दिन-ब-दिन बदतर होते चले जा रहे हैं। यहां 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद भले ही अंतरिम सरकार का गठन हो गया हो लेकिन अब प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन को निशाना बनाया और छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद आज उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद आज ओबैदुल हसन सैद्धांतिक रूप से इस्तीफा देने पर सहमत हुए।गौरतलब है कि ओबैदुल हसन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वफादार के रूप में…
