- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: Satyam Soni
नई दिल्ली, 9 अगस्त। दिल्ली की शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने पर सिसोदिया बोले तानाशाही ने सलाखों में ढकेला और संविधान ने मुझे बचाया। मनीष सिसोदिया की जमानत पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि तानाशाही की एक सीमा होती है। 17 महीने तक जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। एक बार पहले ही जमानत मिल जानी चाहिए थी।सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा की जल्दी ही…
ढाका, 8 अगस्त। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस (84) ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में उन्हें गुरूवार को पद की शपथ दिलायी। बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था। जिसके बाद सेना ने अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया था। ज्ञात हो कि अंतरिम सरकार को देश में फिर से चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के…
मुंबई, 7 अगस्त। महाराष्ट्र के कंकावली से बीजेपी विधायक नितेश राणे मंगलवार को अदालत में पेश नहीं होने के कारण न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) आरती ए कुलकर्णी ने गैर जमानती वारंट जारी किया। और अदालत ने पेशी से छूट मांगने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया। ज्ञात हो कि इससे पहले जनवरी में भी बीजेपी नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की कार्रवाई शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा बीजेपी नेता के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में की गई है।गौरतलब है…
नई दिल्ली, 6 अगस्त। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं। उन्हें औपचारिक शरण अनुरोध पर यूके, यूएस और ब्रिटेन से अभी तक कोई उचित जवाब नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि यूके और ब्रिटेन उनके अनुरोध पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। ज्ञात हो कि बांग्लादेश में हिंसा तेज होती देश शेख हसीना भारत के हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। बहरहाल हालातों के मद्देनजर वे अभी भारत में और कुछ दिन रूक सकती हैं।गौरतलब है कि ब्रिटेन के गृह विभाग के अनुसार शरण लेने के लिए शेख हसीना को सबसे पहले उस…
ढाका, 5 अगस्त। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा देकर अपना देश छोड़कर भागीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका हेलीकाप्टर अगरतला मेें देखा गया है। माना जा रहा है कि वे अपनी बहन शेख रिहाना के साथ भारत में हैं। ज्ञात हो कि लगभग एक महीने पहले बांगलादेश की सरकार ने 1971 में मुक्ति संग्राम में शामिल होने वाले लोगों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण का आदेश जारी किया था। जिसके बाद से पूरे बांग्लादेश में जगह-जगह हिंसा और प्रदर्शन तेज होता नजर आया। हालाकि सरकार के इस फैसले को जुलाई अंत में…
पेरिस ओलंपिक में महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल्स शूटिंग में कांस्य पदक जीता है। भारत ने अब तक तीन कांस्य पदक जीते हैं तीनों ही निशानेबाजी में आए। पेरिस ओलिंपिक में भारत को शूटिंग में एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला, जबकि तीन मेडल होप खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। मेडल शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्वप्निल के रोल मॉडल एमएस धोनी हैं। धोनी की तरह स्वप्निल भी सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर हैं।
नई दिल्ली, 1 अगस्त। सुप्रीमकोर्ट की 7 न्यायाधीशों की पीठ ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्गों में उप-वर्गीकरण के लिए मंजूरी दे दी है। यानि अब एससी/एसटी वर्गों में पिछड़े समूहों की पहचान कर उन्हें अलग से कोटा दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट की 7 बेंचों की पीठ ने यह फैसला 6ः1 के बहुमत से सुनाया। केवल न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी ने पीठ के इस फैसले से असहमति जताई।सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में ऐतिहासिक साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि अनुसूचित जातियां एक समरूप वर्ग नहीं हैं। उप-वर्गीकरण संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के सिद्धांत का…
वायनाड, 30 जुलाई। केरल के वायनाड में मंगलवार को अनेक स्थानों में भूस्खलन होने से चारों ओर हाहाकार मच गया। तबाही का मंजर ऐसा था कि देखते ही देखते दर्जनों लोग असमय काल के गाल में समा गए। नदियोें में उफान इस कदर था कि मकान तो जमींदोज हुए ही पूरे के पूरे गांव भी गायब होते नजर आए। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन में कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है जिसके चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। केरल…
पेरिस, 30 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में आज भारत ने दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।
पेरिस, 28 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा, झज्जर अपने गृह जिला समेत पूरे भारत का नाम रोशन कर दिया है।
