Author: Satyam Soni

नई दिल्ली, 27 जुलाई। नीति आयोग की बैठक में केंद्र शासित प्रदेशों के 26 सीएम और उपराज्यपाल शामिल हुए. वहीं, 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीएम गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल नहीं हुए। यदि राज्य शासी परिषद की बैठक में भाग नहीं लेते हैं, तो यह उनका नुकसान है। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही इस बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय कर लिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इस बैठक में बोलने की अनुमति नहीं देने का आरोप नीति आयोग पर लगाया।गौरतलब…

Read More

नई दिल्ली, 27 जुलाई। दिल्ली की तिहाड़ जेल से हैरान कर देने वाली खबर आई है। तिहाड़ में 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां अभी लगभग 14 हजार कैदी मौजूद हों वहां इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमितों की मौजूदगी जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल जिसमें तिहाड़, रोहिणी, मंडोली तीन जेल आती हैं, जिनमें संक्रमित कैदी पाए गए हैं, जेल प्रशासन में हड़कंप तब मचा जब पता चला की 200 कैदी सिलफिस बीमारी क े शिकार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 हजार 500 कैदियों की स्क्रीनिंग हो चुकी…

Read More

जयपुर, 26 जुलाई। नीट रिजल्ट 2024 में पूरे देश में 1000 टॉप छात्रों में से 55 छात्र सीकर के है। इसमें चार छात्र ऐसे हैं जिन्हें 720 अंक मिले हैं. जबकि कुल 149 छात्रों को 700 से अधिक अंक मिले हैं। रिजल्ट में 60 हजार की रैंक में सीकर के 3,405 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जबकि कोचिंग के क्षेत्र में टॉप पर माना जाने वाले कोटा से 2,033 छात्र सफल हुए हैं। इसमें भी कोटा से महज 74 छात्र-छात्राओं ने 700 से अधिक अंक हासिल किए है। यानी इन आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान में 700 से अधिक…

Read More

नई दिल्ली, 25 जुलाई। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अमृतपाल सिंह की वकालत की। बीजेपी पर हमलावर होते हुए चन्नी बोले इस समय देश में ‘आर्थिक आपातकाल’ और ‘अघोषित आपातकाल’ लगा है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘यह आपातकाल ही है कि पंजाब में 20 लाख मतदाताओं द्वारा निर्वाचित एक संसद सदस्य को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध रखा गया है। वह यहां अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख सकते। अब इसको लेकर बीजेपी हमलावर है, सांसद चन्नी के इस बयान से कांग्रेस…

Read More

लखनऊ, 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश से हटाकर उत्तर प्रदेश का राज्यपाल 29 जुलाई 2019 को नियुक्त किया था। अब उनका कार्यकाल अगले सोमवार को पूरा हो रहा है, सूबे के सियासी इतिहास में अभी तक किसी भी राज्यपाल को लगातार दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई को बतौर राज्यपाल कार्यकाल पूरा करने वाली 8वीं गवर्नर हांेगी आनंदीबेन पटेल। ऐसे में देखना होगा कि आनंदीबेन पटेल इतिहास रचती हैं…

Read More

कोलकाता, 25 जुलाई। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने उत्तर बंगाल को उत्तर पूर्वी राज्यों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। मजूमदार के इस पत्र ने पश्चिम बंगाल की सियासत में ऐसा हड़कंप मचाया कि इस प्रस्ताव को राज्य की सत्तारूढ़ दल टीएमसी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है और राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश करार दिया।गौरतलब है कि मजूमदार को उनके ही पार्टी के विधायक की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कार्शियांग के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने पार्टी के…

Read More

नई दिल्ली, 24 जुलाई। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले आम बजट पर राजनीतिक पारा हाई होता नजर आ रहा है। चुनावी साल में 2024 के केंद्रीय बजट का विरोध शुरू हो गया है। आज संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष सरकार पर हमलावार रहा। इंडिया गठबंधन ने आज संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए आम बजट-2024 को भेेदभावपूर्ण बताया। बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष पैकेज दिए जाने के खिलाफ विपक्ष के 6 मुख्यमंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है, जिसमें 4 मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने से मना किया।गौरतलब है…

Read More

नई दिल्ली, 23 जुलाई। केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आज पहला आम बजट पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार संसद में बजट भाषण पढ़ते हुए 85 मिनट के अपने बजट भाषण में दोनों वर्गों के विकास के लिए 4.48 लाख करोड़ रुपए देने की घोषणा की। 2024 के बजट में मोदी सरकार ने युवाओं और महिलाओं को रिझाने की पूरी कोशिश की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए संसद भवन में बजट पेश करते हुए कई वादे और ऐलान किए। सबसे ज्यादा फोकस बिहार और आंध्र प्रदेश पर दिखा। पिछले 10…

Read More

लखनऊ/नई दिल्ली, 22 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट में आज उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नाम लिखे जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। दरअसल यूपी की योगी सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक एनजीओ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स की तरफ से चुनाैती दी गई है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई को अगली तारीख नियत की। साथ ही इस संबंध में अंतरिम आदेश भी जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आदेश के तहत कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने दुकानों पर नाम लिखने…

Read More

देहरादून, 22 जुलाई।  चार धाम यात्रा पर गए तीर्थ यात्री कल रविवार को जब केदारनाथ दर्शन कर पैदल रास्ते से लौट रहे थे तब पहाड़ी से चीरबासा क्षेत्र के पास अचानक मालवा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई,  और दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे इलाजरत हैं। भूस्खलन के दौरान मरने वालों की पहचान किशोर अरुण पराटे (31) नागपुर,  सुनील महादेव काले (24) जालना महाराष्ट्र और अनुराग बिष्ट (33) रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Read More