Author: satyamsoni

उमारिया–  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), राजा बाबू सिंह के कुशल निर्देशन एवं मुकेश वैश्य, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया के मार्गदर्शन में इकाई के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों तथा 39वां नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षुओं को आज दिनांक 16.12.2025 को श्री नरिंदर सिंह जमवाल, अतिरिक्त महानिदेशक बीएसएफ (सेवानिवृत्त) एवं ब्रांच मैनेजर एसबीआई मुख्य शाखा उमरिया एवं उनकी टीम द्वारा PSP SIP MUTUAL FUND And Banking Digitization पर जागरुकता व्याख्यान दिया गया तत्पश्चात दहिमन का पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया।

Read More

उमारिया–  सहायक संचालक मत्स्याद्योग ने बताया कि जिले की मछुआ सहकारी समिति चिल्हारी वि.ख.-मानपुर के सदस्यों द्वारा जिला सहकारी मर्यादित बैंक शहडोल शाखा इन्दवार में बैंक खाता खुलवाने एवं किसान क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति एवं वितरण कि कार्यवाही पूर्ण की गई। जिला सहकारी बैंक मर्यादित शहडोल शाखा उमरिया में मत्स्य कृषको के साथ गुरुशा लाल मत्स्य निरीक्षक उपस्थित होकर किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की स्वीकृति हेतु संपर्क किया गया, एवं शाखा प्रबंधक द्वारा शीघ्र ही प्रकरणों को निराकृत करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

Read More

उमारिया– उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरूआत की गई है। रबी 2025-26 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 नियत है। कृषक उक्त तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का की अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते है। रबी मौसम में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों हेतु बीमित राशि का मात्रा अधिकत्तम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक भाईयों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वाहन किया जाता है। योजना के प्रावधानः अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और…

Read More

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 हेतु चलाए जा रहे “कॉलेज चलो अभियान” के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया के दल ने जिले के शासकीय/अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भ्रमण किया जायेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया की प्राचार्य डॉ. विमला देवी मरावी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान दल में कॉलेज चलो अभियान के प्रवेश जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद कोल के नेतृत्व में यह अभियान किया जा रहा है। दल का मुख्य उद्देश्य कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना…

Read More

जबलपुर, 15 दिसंबर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बेकरी निर्माण केन्द्रों तथा मुख्य मार्गों पर संचालित चाइनीज, फास्ट फूड स्टॉल के निरीक्षण की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बिलहरी स्थित सोनू चाइनीज सेंटर से चिली सॉस, साई राम चाइनीज से पेटिस, ब्यौहारबाग हाईकोर्ट रोड स्थित ब्रदर्स फूड्स् प्वाइंट से चिकन टिक्का, नवाब कोरमा से चिकन सोरबा, रानीताल यादव कॉलोनी स्थित स्पेशलिस्ट चाइनीज सेंटर से नूडल्स एवं स्टैण्डर्ड फूड स्टॉल से पावभाजी की भाजी तथा शहपुरा स्थित जैन बेकरी से चॉकलेट एवं केक के नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी…

Read More

जबलपुर, 15 दिसंबर। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे। कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल में लंबित प्रकरणों का विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने धान उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए खरीदी व भुगतान की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक…

Read More

जबलपुर,15 दिसंबर। कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, एसी ट्रायबल, शासकीय अधिवक्ता व अशासकीय सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा राहत राशि के संबंध में चर्चा की गई तथा वितरण में आने वाली समस्‍याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये। साथ ही जाति प्रमाण पत्र के संबंध में भी आवश्‍यक निर्देश दिये।

Read More

पटना, 15 दिसंबर। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम; 476 करोड़ की योजना को मिली मंज़ूरी। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड ने विकास का रोडमैप किया तय, जिससे उत्पादन और प्रोसेसिंग को मिलेगा बढ़ावा।

Read More

कटनी,15 दिसंबर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने उडिया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी निवासी जितेन्द्र वंशकार पिता छोटेलाल वंशकार उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 6 माह की अवधि तक पुलिस थाना एनकेजे में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जितेन्द्र के विरूद्ध वर्ष 2019 से अब तक कुल 3 प्रकरण थाना एनकेजे में पंजीबद्ध है। जिनमें गाली-गलौज करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं।…

Read More

रीवा, 15 दिसंबर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने जिले के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के माह दिसंबर के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों कलेक्टर द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में परियोजना शहरी को छोड़कर शेष सभी परियोजना में पोषण पुर्नवास केन्द्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं गर्भवती माता का पंजीयन की प्रगति लक्ष्य अनुरूप नहीं पाई गई साथ ही सीएम हेल्पलाइन निराकरण की प्रगति भी असंतोषजनक रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने रीवा शहरी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को छोड़कर जिले के शेष…

Read More