Author: satyamsoni

उमरिया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा वीरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में कार्यक्रम के संचालन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए किशोर किशोरियों को बाल विवाह की रोकथाम, पोषण, महावारी एवं शारीरिक स्वच्छता शिक्षा का महत्व, नशे के दुष्प्रभाव की रोकथाम पर जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि समुदाय आधारित गतिविधियों में जन जागरूकता एवं परस्पर समन्वय कर कार्य को सुनियोजित तरीके से किया जाए जिससे समाज विश्वास करे एवं आपके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों में सहयोग कर सके जिससे जागरूकता प्रत्येक परिवार में आ…

Read More

उमरिया। मानपुर जनपद पंचायत सभागार में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया । मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार मतदाता की पात्रता भारतीय नागरिक होना, आयु कम से कम 18 वर्ष होना, संबधित निर्वाचन क्षेत्र मे सामान्य रूप से निवास करना, किसी कानून के अंतर्गत आयोग्य न होना है । उन्होने बताया कि 1951 से 2004 तक आठ बार एसआईआर किया जा चुका है। पिछला एसआईआर लगभग 21 वर्ष पहले , साल 2001-2004 में किया गया था। एसआईआर में प्रमुख अधिकारियों में प्रत्येक विधानसभा…

Read More

उमरिया। मां भारती को समर्पित देशभक्ति एवं आध्यात्मिकता के भाव से भरा गीत वंदे मातरम गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आदर्श महाविद्यालय वंदे मातरम 150वाँ स्मरणोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभारी डॉ नियाज अहमद अंसारी ने कहा कि वंदे मातरम एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्म सम्मान स्वाधीनता एवं मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम भक्ति का घोष है। इस गीत की अमर पंक्तियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक दिशा दी और देशवासियों को एक सूत्र में बांधा । इस अवसर पर डॉ नवीन उपाध्याय, डॉ राजेंद्र प्रसाद ,डॉ सरिता विश्वकर्मा ने संबोधित किया।कार्यक्रम का…

Read More

उमरिया। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2025 26 का अंतर महाविद्यालय जिला स्तर युवा उत्सव का प्रारंभ डॉक्टर विमला मरावी प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं युवा उत्सव प्रभारी ऋषि राज पुरवार के निर्देशन में प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को युवा उत्सव के महत्व को समझाया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम युवा उत्सव है जिसमें वह सहभागिता कर अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे ले जा सकते हैं । निर्णायक राजकुमार महोबिया ने भी युवा उत्सव के महत्व को…

Read More

उमरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत शासकीय आईटीआई कालेज में साइबर सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रशिक्षण में मो आसिफ और वन स्टॉप सेंटर से दिव्या तिवारी, प्रभात रंजन ट्रेनिंग ऑफिसर ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कराया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने साइबर सिक्योरिटी विषय पर स्पीच कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया, अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।

Read More

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से राज्य आनंद संस्थान,आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके जीवन कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाने की दृष्टि से प्रदेशभर में अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित हो रही है, इसी श्रृंखला में पाली जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी ऊर्जा लेकर अधिक प्रभावी कार्य कर सकेंगे। इस विराम को दूर करने के लिए हम लोग आज अल्पविराम कार्यशाला के माध्यम से आनंद विभाग के साथ कार्य…

Read More

ताला मानपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान समस्त वाहनों की जांच की गई जिसमें कुल 08 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, VLTD, SLD, अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर कार्यवाही करते हुए कुल 19000/-रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान 5 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसमें मुख्य रूप से अग्निशमन यंत्र न लगे होने, बाहुन में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध न होने, रेट्रो रिफलेक्टिव न लगे होने, मध्यप्रदेश मोटरयान क्कर जमा न करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही होगी। सड़क सुरक्षा…

Read More

जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत मसूरपानी के ग्राम हड़हा में स्वच्छता सेवा पखवाडे़ के तहत बच्चो ने रैली निकालकर ग्रामीणों के मध्य स्वच्छता की अलख जगाई। रैली के माध्यम से उन्होने गांव, घर, मोहल्ले, गलियों को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्राचार्य लालमन कोरी शिक्षक देवराम बैगा , आँगनवाडी सहायिका , जन प्रतिनिधि गण सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं, परामर्शदाता सोनाली तिवारी उपस्थित रहे।

Read More

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलौड़ी स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास श्रमदान का आयोजन कर गीला कचरा, सूखा कचरा पृथककरण के बारे में बताया गया। उपस्थित जनों से कहा गया कि स्वच्छता रहने से वातावरण शुध्द रहता है । इसलिए आवश्यक है कि अपने गांव को स्वच्छ बनाएं रखे । गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थल पर ही फेंके । कार्यक्रम में सरपंच बुद्धसेन सिंह, ग्राम रोजगार सहायक सुरेश मिशा, सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Read More

उमरिया । जिला पंचायत उमरिया की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26 सितंबर को जिला पंचायत सभागार उमरिया में प्रातः 11 बजे से आहूत की गई है । बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

Read More