- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: satyamsoni
उमरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत शासकीय आईटीआई कालेज में साइबर सिक्योरिटी पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रशिक्षण में मो आसिफ और वन स्टॉप सेंटर से दिव्या तिवारी, प्रभात रंजन ट्रेनिंग ऑफिसर ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कराया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने साइबर सिक्योरिटी विषय पर स्पीच कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया, अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से राज्य आनंद संस्थान,आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके जीवन कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाने की दृष्टि से प्रदेशभर में अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित हो रही है, इसी श्रृंखला में पाली जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी ऊर्जा लेकर अधिक प्रभावी कार्य कर सकेंगे। इस विराम को दूर करने के लिए हम लोग आज अल्पविराम कार्यशाला के माध्यम से आनंद विभाग के साथ कार्य…
ताला मानपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान समस्त वाहनों की जांच की गई जिसमें कुल 08 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, VLTD, SLD, अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर कार्यवाही करते हुए कुल 19000/-रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान 5 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसमें मुख्य रूप से अग्निशमन यंत्र न लगे होने, बाहुन में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध न होने, रेट्रो रिफलेक्टिव न लगे होने, मध्यप्रदेश मोटरयान क्कर जमा न करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही होगी। सड़क सुरक्षा…
जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत मसूरपानी के ग्राम हड़हा में स्वच्छता सेवा पखवाडे़ के तहत बच्चो ने रैली निकालकर ग्रामीणों के मध्य स्वच्छता की अलख जगाई। रैली के माध्यम से उन्होने गांव, घर, मोहल्ले, गलियों को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्राचार्य लालमन कोरी शिक्षक देवराम बैगा , आँगनवाडी सहायिका , जन प्रतिनिधि गण सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं, परामर्शदाता सोनाली तिवारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलौड़ी स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास श्रमदान का आयोजन कर गीला कचरा, सूखा कचरा पृथककरण के बारे में बताया गया। उपस्थित जनों से कहा गया कि स्वच्छता रहने से वातावरण शुध्द रहता है । इसलिए आवश्यक है कि अपने गांव को स्वच्छ बनाएं रखे । गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थल पर ही फेंके । कार्यक्रम में सरपंच बुद्धसेन सिंह, ग्राम रोजगार सहायक सुरेश मिशा, सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उमरिया । जिला पंचायत उमरिया की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26 सितंबर को जिला पंचायत सभागार उमरिया में प्रातः 11 बजे से आहूत की गई है । बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
उमरिया, 16 सितंबर। उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय एक्सीलेंस जनजातीय कन्या छात्रावास पाली में आउटरीच निरीक्षण किया गया जिसमें कुल किशोरी 108 एवं अधीक्षक अर्चना सिंह एवं परामर्श दाता उपस्थित रहे । कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं किशोरावास्था में हो रहे शारीरिक परिवर्तन लड़का लड़की में होने अलग अलग ओर दोनों में सामान्य परिवर्तन बताया गया। मानसिक भावनात्मक एवं सामाजिक परिवर्तनों को विस्तार से बताया गया इसके पश्चात आरकेएसके के मुख्य छः प्राथमिकताएं पोषण , यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य , असंचारीय बीमारियां , मादक पदार्थों का दुरूपयोग , मानसिक…
उमरिया, 15 सितंबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए।जो विभाग सी एवं डी ग्रेड की श्रेणी में है वे सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकरण…
उमरिया, 15 सितंबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कहा कि जिले मे अतिवृष्टि एवं किसी रोग से खराब हुई फसलों के सर्वे का कार्य प्रारंभ करें । जिससे प्रभावित किसानों को खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि देने की कार्यवाही की जा सके।इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,ज्वाइंट कलेक्टर रीता डहेरिया, एसडीएम मानपुर टी आर नाग,एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह,डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में 621 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से 25080 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा । करकेली विकासखंड में 271 परीक्षा केन्द्रों में 9249, मानपुर विकासखंड में 180 परीक्षा केन्द्रों में 9105 तथा पाली विकासखंड में 170 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से 6726 शिक्षार्थी परीक्षा देंगे।
