Author: UP Admin desk

सभी की कराई नंबरिंग ,अब नहीं छिपेगी पहचान,अपराधों पर लगेगी लगाम गोण्डा। अब जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की बदमाशी नहीं छिप सकेगी और न ही वह अपनी पहचान छिपा सकेंगे,क्यों कि,इस इलाके में चलने वाले सभी ई-रिक्शों को वजीरगंज पुलिस ने नंबरिंग करवा दी है। जिससे अब इन पर सवारी करने वाले यात्री सुरक्षित रहेंगे।वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की इस अनोखी पहल से अब क्षेत्र के सभी ई-रिक्शों और उनके चालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिससे यात्री बेखौफ होकर सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक…

Read More

स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहारगोण्डा।जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तैयय्बपुर गांव में दबंगों की दबंगई सामने आई है। जिसमें उधारी के रूपये माँगने से आग-बबूला हुये दबंगों ने एक व्यक्ति की साइकिल और रूपये छीन लिये।जब पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की।जिसपर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व खेमपुर गांव के कुप्पी और चौधरी नाम के दो व्यक्तियों ने तैयय्बपुर निवासी जमुना प्रसाद से धान खरीदा था और 1400 रुपए उधार लिए थे।…

Read More

शौच के लिए जा रहे थे, तब हुआ हादसा।गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत पहली गांव में शौच के लिए निकले 74 वर्षीय बुजुर्ग को एक मोपेड सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया।जिसे परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया ,जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।थानाक्षेत्र के पहली गांव निवासी चौहत्तर वर्षीय बुजुर्ग केशरी पुत्र संतदास रविवार की शाम करीब 07 बजे शौच के लिए निकले थे। वह सडक पर पंहुचे थे तभी उन्हें एक मोपेड सवार ने ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल…

Read More

क्षेत्रीय विधायक संग पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,सीओ को,दी जाँच गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र के एक गाँव में समुदाय विशेष के दबंगों के उत्पीड़न के चलते एक दलित परिवार पलायन के कगार पर पहुँच चुका है।इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह को हुई तो उन्होंने पीड़ित से मिलकर उसकी आपबीती सुनी व पीड़ित को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचे और उन्हें सारे प्रकरण को तहरीर के माध्यम से अवगत कराया।जिस पर एसपी विनीत जायसवाल ने इसकी जाँच क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा को सौंपी है।अपने दिये तहरीर में थानाक्षेत्र के निंदूरा गाँव के रहने वाले दलित देशराज पुत्र…

Read More

सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत गोण्डा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में एक भूमि विवाद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नलगंज कस्बे के बालूगंज निवासी पीड़ित मुत्तलिब पुत्र अब्दुल जमील ने तहसील प्रशासन और एसडीएम पर पक्षपात एवं दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुत्तलिब ने मोहल्ला सदर बाजार, परगना गवारिच तहसील कर्नलगंज स्थित गाटा संख्या 665 का एक भूखंड खरीदा था, जिस पर वह कई वर्षों से काबिज है। उनका आरोप है कि इसी भूखंड पर विजय कुमार साहू और प्रेमचंद्र साहू जबरन कब्जा कर निर्माण…

Read More

गोण्डा । पूरे देश में शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित उनके संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय स्तर कार्यरत ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के कर्मचारी वर्ग में संघर्ष की एक नई पहचान राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल की अनुशंसा पर शिक्षकों की समस्यायों के लिए मुखर होकर लड़ने वाले निडर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त द्वारा जनपद गोंडा में पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष करने वाले कृष्ण गोपाल दूरबार को गोंडा का जिला संयोजक नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा जताई…

Read More

लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। मनकापुर गांव की रहने वाली आरुही अपने माता-पिता के साथ रुदापुर समय माता मंदिर दर्शन के लिए आई थी। हादसा मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर मंदिर के पास हुआ। नवाबगंज से मनकापुर की ओर आ रहे एक डंपर ने बालिका को रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे…

Read More

गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में दादी के दाह संस्कार में शामिल होने गया 13 वर्षीय किशोर सरयू नदी में डूब गया। सूचना पर अयोध्या तथा नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी।थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव निवासी हरेश कुमार का 13 वर्षीय लड़का अपनी दादी विमला देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामकुमार के के दाह संस्कार में बृहस्पतिवार की दोपहर में दाह महेशपुर गांव के फोरलेन सरयू पुल के नीचे सरयू नदी के किनारे लेकर गए। जहां पर दाह संस्कार करने के बाद सभी लोग सरयू नदी में स्नान कर घर वापस आ गए। लेकिन दाह…

Read More

राजस्व व पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश और सख्त पहल पर करनैलगंज तहसील के ग्राम छिटनापुर, परगना पहाड़ापुर में बुधवार को चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की जिलाधिकारी की विशेष मुहिम के तहत की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम ने प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया। उपजिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय से जारी के आधार पर गठित राजस्व टीम ने तहसीलदार की अध्यक्षता में पुलिस बल के सहयोग से यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान ग्राम छिटनापुर, पहाड़ापुर स्थित चारागाह गाटा संख्या 805 पर हुए…

Read More

गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मौर्य नगर सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर आशीर्वाद गार्डन में स्थित टेलीकॉम कंपनी एयरटेल आफिस के कर्मचारी पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक की एईपीएस आईडी देने का झांसा देकर दो हजार नौ सौ नियान्बे रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है।पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।अपने दिये तहरीर में बुलाकर ,बहराइच निवासी नौशाद अली पुत्र जाहिद अली ने कहा है कि उसका ननिहाल कंजरपुरवा, रविदास नगर वार्ड नंबर-2, करनैलगंज में है। उसने मौर्य नगर सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर आशीर्वाद गार्डन में स्थित एयरटेल ऑफिस (जो संदीप गुप्ता…

Read More