- गोण्डा – ग्राहक बनकर आईं महिला ने सर्राफा दुकान से उड़ाए 20 हजार के पायल, सीसीटीवी में कैद
- गोण्डा – हुजूरपुर क्रासिंग पर टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज का रूट मैप जारी
- गोण्डा – 2 साल से बच्चों को पोषाहार नहीं मिलने का लगा आरोप
- पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
- जनपद की नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी
- गोण्डा – स्थानांतरित दो सीओ को भावभीनी विदाई, एसपी ने सराहा कार्यकाल
- गोण्डा – जमीन बैनामे में फर्जीवाड़ा में वकील-उप निबंधक समेत 6 पर केस दर्ज
- एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत खड़िया नाला के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी
Author: UP Admin desk
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा गोण्डा ।जिले के वजीरगंज ब्लॉक में खड़ाऊं राज के विरोध में मंगलवार को ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं नेजमकर प्रदर्शन किया व जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा।ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आरक्षण के लिए छटपटा रहीं हैं। किंतु मिले आरक्षण को संरक्षण नही मिल पा रहा। व्यवस्था ऐसी बनी हुई है प्रधान बीडीसी प्रमुख कोई और है चला कोई और रहा। उन्होंने अचलपुर के आरक्षित वर्ग के प्रधान ननकू द्वारा भेजी गई रिपोर्ट का हवाला देते…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज कस्बे के शुगर मिल के पास बढई पुरवा वार्ड में एक विवाहिता का शव उसके कमरे मे फंदे से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैलगई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की समूह से लिए कर्ज और उसके किश्त के अदायगी को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।बढई पुरवा के निवासी संदीप पुत्र प्रहलाद का विवाह करीब 18 साल पहले बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के बसहा की रहने वाली ममता के साथ हुआ था। मृतका के एक 09…
पांच वर्षों में निकाले सोलह लाख तैंतीस हजार गोण्डा। पिता की मौत के बाद भी बेटा पांच वर्षों तक उठाता रहा पेंशन मामले का खुलासा होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस फर्जीवाड़े में शामिल युवक के विरुद्ध मुख्य कोषागार अधिकारी ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।बता दें कि,जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव महादेव बैरिया के रहने वाले अमरनाथ बहराइच जनपद में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए थे। वर्ष 2020 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी उनका बेटा 5 वर्ष तक मृतक पिता का पेंशन लेता रहा। इसकी गोपनीय शिकायत पर जब…
सुविधा शुल्क से फलफूल रहा चिप्पड़ का अवैध धंधा गोण्डा। जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बस अड्डा पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूर खुलेआम अवैध गांजा बेचने का एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में चौकी के समीप बाबा पान भंडार की दुकान के बगल सरकारी भांग की दुकान पर अवैध गाँजे की बिक्री एक नशेड़ी को सेल्समैन करता नजर आ रहा है।पुलिस चौकी के पास बिना खौफ के नशे का अवैध कारोबार चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध बना रही है,कि बिना इजाजत यह कैसे संभव है वह भी बस अड्डा जैसे भीड़भाड़…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज में शराब के नशे में एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों के बीच लेट गया।युवक को देखकर ग्रामीणों की भींड़ जुट गई। लोगों के समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। गनीमत रही कि बिजली सप्लाई बंद थी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।थाना क्षेत्र के दुर्गा गंज माझा में सड़क के किनारे लगे 132 केवी बिजली के खंभे पर बृहस्पतिवार की शाम को करीब पांच बजे एक युवक चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जिससे ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। सूचना…
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चंदापुर में गाँव कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति के सहन दरवाजे के सामने रास्ते पर खर-पतवार,घूर नादा आदि रखकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस व एसडीएम से की है।अपने शिकायती पत्र में चंदापुर पोखई पुरवा निवासी रामनरेश पुत्र छेदीलाल ने बताया कि,गाँव के दबंग रामजग भ शिव प्रसाद पुत्र रामजग आदि ने, सरकारी भूमि पर जो वृक्षारोपण के लिये आरक्षित है तथा उसपर उसके घर से निकलने का रास्ता है।उस पर घूर ,नादा आदि लगाकर कब्जा कर उसका रास्ता बंद कर रहे हैं।इस संबंध में पीड़ित ने…
गोण्डा।जिले की नवाबगंज सीएचसी पर स्वास्थ्य महकमें के आला अधिकारियों का निरीक्षण लगातार होता है। निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी संतुष्टिजनक फीडबैक देते हुए बताते हैं कि आल इज वेल चल रहा है बस सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 03 दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने भी सीएचसी का निरीक्षण किया और आल इज वेल बोलकर चलीं गईं। लेकिन गुरुवार को हुई पहली बारिश ने आल इज वेल व्यवस्था का भांडा फोड़कर रख दिया। गुरुवार की सुबह बारिश की शुरुआत से ही सीएचसी की छत ने अपनी दरारों को इस कदर…
गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरभारी वार्ड नंबर 12 में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियाँ चलीं,जिसमें कई लोग घायल हो गये। मारपीट के दौरान एक महिला की नाक भी काट दी गई।बताया जाता है कि,रास्ते को लेकर गाँव के दो पक्षों के मध्य लंबे समय से तनातनी चल रही थी।जिसमे कुछ दिन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई थी, लेकिन बुधवार को हालात फिर से बिगड़ गए।और गुरुवार को पारसनाथ, राजकरण, रामपाल समेत कई लोग घर के सामने रखी ईंटें जबरन उठाकर ले जाने लगे तो दूसरे…
नामजद तहरीर पर पुलिस ने बताया पेशबंदी गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्दापुर हंसा पुरवा रंजिशन एक व्यक्ति का मड़हा और उसमें खड़ी बाइक फूंक डाली गई। पीड़ित ने इसकी नामजद तहरीर पुलिस को दी है।जिसपर पुलिस इसे पेशबंदी से जुड़ा मामला बता रही है।पुलिस को दिये अपनी तहरीर में रामचंदर तिवारी पुत्र वालिका दत्त तिवारी ने बताया कि, मंगलवार देर रात्रि 1:30 बजे अपनी पत्नी मीना देवी के साथ सहन पर रखे छप्पर मे लेटा था। तभी गांव के आशीष तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी ने उसके मड़हे में आग लगा दिया।आहट से जब वह जागा तो…
शासन की मंशानुरूप शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति,प्रतिवर्ष पन्द्रह हजार रोजगार सृजन का करेंगे प्रयास गोण्डा। उद्योग और व्यवसायों के सृजन में जनपद को पूरे प्रदेश में टाॅप टेन में स्थान दिलाने के साथ शासन के मंशानुरूप शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह बातें बुधवार को सहायक आयुक्त उद्योग एच.पी.मौर्य ने एक संक्षिप्त भेंट वार्ता के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि,इस जिले की आबोहवा से वह बाखूबी वाकिफ हैं।उन्हें इस बात की बेहतर जानकारी है कि,यहाँ सरकार के लोगों को रोजगार देने की योजनाओं को कैसे सफल बनाया जाय।सहायक आयुक्त ने बताया कि,की बार स्वीकृत श्रृण के मामले में…
