- गोण्डा – ग्राहक बनकर आईं महिला ने सर्राफा दुकान से उड़ाए 20 हजार के पायल, सीसीटीवी में कैद
- गोण्डा – हुजूरपुर क्रासिंग पर टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज का रूट मैप जारी
- गोण्डा – 2 साल से बच्चों को पोषाहार नहीं मिलने का लगा आरोप
- पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
- जनपद की नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी
- गोण्डा – स्थानांतरित दो सीओ को भावभीनी विदाई, एसपी ने सराहा कार्यकाल
- गोण्डा – जमीन बैनामे में फर्जीवाड़ा में वकील-उप निबंधक समेत 6 पर केस दर्ज
- एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत खड़िया नाला के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी
Author: UP Admin desk
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तहसील के पास स्थित अग्नि शमन केंद्र की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से इलाके में सन-सनी फैल गयी। घटना का पता चलते ही वहाँ भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और उनमें तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और इसकी जांच- पड़ताल जुट गई।मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थानाक्षेत्र अन्तर्गत कुरसहा गाँव निवासी युवक संदीप पुत्र नंदकिशोर (20) रंगाई-पुताई करने वाला…
अपने पाँच माह के बच्चे को बचाने के प्रयास में एक महिला भी झुलसीगोण्डा। जिले नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में घर,गृहस्थी का सामान, बाइक समेत सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया।इस भीषण अग्निकांड में फंसे एक पाँच माह के नवजात को एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुये बचा लिया।बताया जाता है कि,नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के जोखन सिंह पुरवा तथा बाबा ज्ञानदास पुरवा नगवा में शुक्रवार की दोपहर में करीब बारह बजे बेंचू के घर में अचानक आग लग गई।दोपहर में चल रही तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग ने…
जनपद की 31 महिलाओं को टूललकिट वितरित कर बताया महिला शशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदमगोण्डा। गुरुवार को गोण्डा में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल गोण्डा पहुँचीं।इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 31 लाभार्थी महिलाओं को ऊषा सिलाई मशीन वितरित की। इसी के साथ उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण एवं स्वरोजगार बेहद जरूरी है और बलरामपुर फाउंडेशन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रशिक्षित महिलाओं को…
गोण्डा। जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र के श्री नगर बाबागंज में स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक के कक्ष में फंदे से झूलता एक बाइस वर्षीय युवक का शव मिला है।आपको बता दें कि,मृतक युवक की पहचान श्रीनगर निवासी पुरूषोत्तम पाण्डेय उर्फ रामजी पुत्र घनश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है।मृतक पशु चिकित्सालय में संविदा पर कार्य कर रहा था। आज सुबह किसी के बीमार पशु का इलाज करने गया हुआ था उसके बाद वो घर आया और बाइक खड़ी करके दवाई लेने अस्पताल चला गया। काफी देर तक जब वापिस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने अस्पताल पहुंचे तो देखा…
अबतक की थानेदारी में नहीं मिलें वजीरगंज के जैसे मिलनसार लोग गोण्डा। अपने उच्चाधिकारियों की मंशा के तहत वजीरगंज थाने पर आने वाले फरियादियों व पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये अपराधों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।यह बातें जिले के वजीरगंज थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने थानाक्षेत्र के गणमान्य लोगों से परिचय के दौरान कहीं।इसी के साथ उन्होंने कहा कि,अबतक की थानेदारी में वजीरगंज के जितने अच्छे व मिलनसार लोग उन्हें कहीं नहीं मिले।अपनें संबोधन से पहले वहाँ मौजूद प्रधानो,व्यापारियों और पत्रकारों से पहले उनका परिचय जाना फिर दलालों…
गोण्डा।जिले के विकासखंड कटरा बाजार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मजरा होला पुरवा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वहीं धार्मिक भेदभाव के आरोपों के बीच सड़क निर्माण अधर में है और कैंसर पीड़ित के परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी तपन कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी को पत्र सौंपकर सामुदायिक शौचालय से जीवनलाल के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग की है। उनका आरोप है कि यह सड़क पिछले वर्ष की कार्य योजना में स्वीकृत थी, लेकिन धार्मिक भेदभाव के कारण ग्राम प्रधान…
परिजनो ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा,पुलिस से हुई नोकझोंक गोण्डा। जिले में जगह-जगह एक के बाद एक मिल रही लाशों से जनपद में पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं।लोगों का जिले की पुलिसिंग से भरोसा उठता जा रहा है।जिले में आये दिन मिल रही लाशों के क्रम में मंगलवार को सोनी गुमटी अंडर पास रेलवे ट्रैक के पास एक मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौली डिहवा निवासी मजदूर रंजीत भारती पुत्र बरसाती सोमवार को सोनी कपूर गाँव में प्रेमकुमारी के यहाँ मजदूरी करने गया था।शाम को उसकी…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर गांव में अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग में एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बल्लीपुर गांव के रामपुर मजरा निवासी झिनकू (73)पुत्र भवानी गांव के बाहर अपनी तीन बीघा जमीन में सब्जी की खेती करते थे। उनकी पत्नी चंद्रावती की मौत 2019 में हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद बुजुर्ग किसान अपने खेत में ही छप्पर रख कर वही रहने लगा था। सिर्फ भोजन करने के लिए ही वह अपने पुश्तैनी मकान पर आता…
गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील में दबंगों से परेशान महिला ने तहसील भवन के छत पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा।एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना व अन्य लोगों के दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर बड़ी मशक्कत के बाद छत से उतरी।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के कोल्हमपुर हरवंशपुर पिपरहवा की रहने वाली पचास वर्षीय महिला पार्वती पत्नी बजरंगी ने गाँव के एक दबंग से परेशान होकर, आज करीब सवा तीन बजे तहसील भवन के छत पर चढ़ गई व वहाँ से उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा तत्काल न रोकने की दशा में छत से कूदने की धमकी देने। मामले की…
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र अन्तर्गत जमुनही हरदीपट्टो गाँव के मजरे बाबू पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग ने जमकर तांडव किया,जिसमें गाँव के दस मकान धू-धूकर जल गये।इस भीषण अग्निकांड में दस घरों की वलाखों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। देखते ही देखते करीब एक दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।प्रधान पति मंशाराम मिश्र ने बताया कि शनिवार शाम को बाबू पुरवा गांव के एक घर में आग लग गई और यह तेजी से आस-पास के घरों में फैल गई।सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की मदद से समय पर लोगों को निकालने से…
