- गोण्डा – ग्राहक बनकर आईं महिला ने सर्राफा दुकान से उड़ाए 20 हजार के पायल, सीसीटीवी में कैद
- गोण्डा – हुजूरपुर क्रासिंग पर टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज का रूट मैप जारी
- गोण्डा – 2 साल से बच्चों को पोषाहार नहीं मिलने का लगा आरोप
- पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
- जनपद की नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी
- गोण्डा – स्थानांतरित दो सीओ को भावभीनी विदाई, एसपी ने सराहा कार्यकाल
- गोण्डा – जमीन बैनामे में फर्जीवाड़ा में वकील-उप निबंधक समेत 6 पर केस दर्ज
- एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत खड़िया नाला के पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी
Author: UP Admin desk
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हमपुर मंदिर के पास सोमवार की सुबह अयोध्या से आ रही कार गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज के धनावा की निवासिनी रागिनी पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलाें को इलाज हेतु अयोध्या भेजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में रवि की हालत नाजुक बतायी जा…
जाँच में जुटी पुलिस और एसओजी एवं सर्विलांस टीम गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरेली गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेतकर हत्या कर दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरदयालपुर (श्रीदत्तगंज) जनपद बलरामपुर का मूल निवासी मोहम्मद नसीम, इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरेली गांव स्थित अपने ससुराल में काफी अरसे से रह रहा था। उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही मोहर्रम अली की बेटी सकीना (22) के साथ हुआ था। स्वजनों की मानें तो शादी…
गोण्डा – रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकासखण्डों व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 753 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 567 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 46 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया तथा 521 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन के निर्देश के अनुपालन में…
मृतक युवक की पांच दिन पहले हुई थी शादी,ननिहाल से अपने पिता के साथ लौट रहा था घर गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-गोण्डा हाईवे पर स्थित हथिनाग मोड़ पर ननिहाल से लौट रहे पिता- पुत्र की शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मृतक युवक की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। दुर्घटना के बाद…
तीन सौ किलो लहन नष्ट कर एक को भेजा जेल गोण्डा।जिले के मनकापुर में आबकारी निरीक्षक अभय गुप्ता ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई के तहत दो जगहों से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 300 किलो लहन नष्ट करने में कामयाबी पाई है।इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को जेल भेजते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुये अभय गुप्ता ने बताया कि, मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के महुआडीह गाँव में शनिवार को दबिश दी गई। जिसमें दबिश के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और एक एक अभियुक्त को…
जिलापंचायत सभागार में घोषित किये शराब की दुकानो के परिणाम,391 दुकानो पर डाले गये थे 4625 आवेदन गोण्डा । जिले में गुरुवार को शराब की दुकानों की लाॅटरी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से जिला पंचायत सभागार में निकाली गई। इस दौरान जिला पंचायत परिसर में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये थे। जिसमें आवेदन कर्ताओं के लिये परिसर में एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी,जिसमें वे लाॅटरी का परिणाम देख सकें।निकाले गये परिणामों में देशी शराब के 209 ,कम्पोजिट शाप के 134,माॅडल शाॅप के 07 और भांग की 41 दुकानो को मिलाकर कुल 391 दुकानो पर कुल 4625…
उद्योग की जगह बनाये थे निजी काम्प्लेक्स,हुई कार्यवाही गोण्डा । जिले में उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए मिनी औद्योगिक स्थान के 46 औद्योगिक इकाइयों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग ने यह नोटिस जारी किए हैं, जिसमें भूखंड आवंटियों को उद्योग स्थापित करने की योजना स्पष्ट करने या आवंटन निरस्त किए जाने की चेतावनी दी गई है। *उद्योग स्थापित करने की जगह बनाई निजी संपत्तियाँ*प्रदेश सरकार ने जिले में औद्योगीकरण को गति देने के लिए तीन मिनी औद्योगिक आस्थान स्थापित किए थे। इनमें…
चोरी के जेवरातों की खरीद-फरोख्त में कईयों की हो सकती है संलिप्तता गोण्डा। जिले की एसओजी और उमरीबेगमगंज पुलिस चोरी के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।जिन्होंने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि,उन्होंने चोरी के आभूषण कई सर्राफा व्यवसाईयों के हाथ बेचा है।जिसपरकरनैलगंज के एक सर्राफा व्यापारी की निशानदेही पर पुलिस टीमो ने करनैलगंज कस्बे के एक सर्राफा व्यापारी लेकर थाने पहुँची और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा करनैलगंज के कई अन्य दुकानदार भी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से…
पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत। गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ गांव के ही युवक ने पहले बनाया शारीरिक संबंध फिर शादी से इंकार कर दिया।जिससे आहत पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर।युवती ने अपनी तहरीर में बताया है कि, गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले छह माह से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है।जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो वह टाल- मटोल करता रहा। पिछले फरवरी माह में उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने के बाद उसे तरबगंज निबंधक कार्यालय…
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव के पास रेलवे ट्रैक के बगल पच्चीस फिट गड्ढे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस के जरिए नवाबगंज सीएचसी पहुँचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।मामला वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदहा गाँव का है,जहाँ रेल ट्रैक के बगल गंभीर रूप से घायल एक युवक पच्चीस फिट गहरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वजीरगंज पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पहुँचे…
