Author: UP Admin desk

(GNS),31 लंदन में भारतीय मूल की नौ साल की लड़की को मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी. अब वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. ऐसा माना जा रहा है कि वह दक्षिण भारत के केरल की रहने वाली है. मेट पुलिस डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने घटना के संबंध में बताया कि नौ वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रेस्तरां के अंदर खाना खा रही थी. उसे गोली लग गई और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. हमारी संवेदनाएं उसके और उसके परिवार के साथ हैं और उन्हें विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की…

Read More

(GNS),31 मध्य गाजा में शुक्रवार को इजराइल के दो हवाई हमलों में कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए. मृतकों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि अन्य हमले में 16 हूती विद्रोहियों को जान गंवानी पड़ी है. डेयर अल-बलाह अस्पताल के अधिकारियों और एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों के अनुसार, शुक्रवार को मध्य गाजा में दो हवाई हमलों में बच्चों सहित कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए, जिन्होंने शवों की गिनती की. हमलों ने नुसेरत और बुरेज को प्रभावित किया. मारे गए लोगों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं और शवों को डेयर…

Read More

(GNS),30 हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर ने सऊदी अरब से रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई थी, कुछ ऐसे ही संकेत क्राउन प्रिंस सलमान की ओर से भी मिले थे. इब्राहिम रईसी की मौत के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति मोहम्मद मौखबर ने भी पहली विदेश कॉल क्राउन प्रिंस सलमान से की और उनको ईरान आने का न्योता दिया. लेकिन दोनों देशों में संबंध बेहतर होने से पहले ही टकराव शुरू हो गया है. हज यात्रा को कवर करने गए 6 ईरानी मीडिया कर्मियों को सऊदी सरकार ने हिरासत में लेने के बाद देश से निकाल दिया…

Read More

(GNS),30 गाजा में युद्ध को लेकर इजराइल से महीनों तक चले तनाव के बाद ब्राजील ने बुधवार को अपने राजदूत को वापस बुला लिया. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने गाजा युद्ध के चलते यह फैसला किया है. बता दें कि लूला गाजा हमले की आलोचना करते रहे हैं. इस कदम की घोषणा ब्राज़ील के आधिकारिक राजपत्र में की गई थी. वहीं इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले पर ब्राजील सरकार से अभी तक कोई आधिकारिक मैसेज नहीं मिला है. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के बाद, ब्राज़ीलियाई प्रभारी डी’एफ़ेयर को आज एक बैठक के लिए मंत्रालय में उपस्थित होने…

Read More

(GNS),30 ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने अमेरिका के छात्रों के लिए एक पत्र लिखा है. इस पत्र में ख़ामेनेई ने फिलिस्तीन के लिए अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की हौसला अफजाई की है, साथ ही उनको कई हिदायत भी दी हैं. ख़ामेनेई ने छात्रों के प्रदर्शनों पर कहा, “आपने रेसिस्टेंस मोर्चे की एक ब्रांच बना ली है और अपनी सरकार के क्रूर दबाव के सामने एक सम्मानजनक संघर्ष शुरू कर दिया है. आपका संघर्ष एक ऐसी सरकार से है, जो खुले तौर पर हड़पने वाले और क्रूर ज़ायोनी शासन का समर्थन करती है. सुप्रीम लीडर ने…

Read More

(GNS),30 संयुक्त राज्य अमेरिकी की वायु सेना के पास जल्द ही बी-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर होगा, जिसकी फ्लाइट टेस्टिंग शुरू हो गई है. इसकी पहली उड़ान के साथ ही पहली तस्वीर दुनिया के सामने आई है, जिसने चीन और रूस जैसे देशों के होश उड़ गए हैं, ऐसे में अमेरिका की यह बड़ी उपलब्धि है, जिसके सामने कोई भी देश नहीं टिकता है. बी-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर दुनिया का सबसे आधुनिक बमवर्षक है. यह जितना खतरनाक है, उतने ही गुपचुप तरीके से अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाता है. इसने बुधवार को उड़ान भरी तो अमेरिकी वायु सेना ने पहली…

Read More

(GNS),30 इजराइल की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने मिस्र के साथ गाजा की सीमा पर चलने वाले एक रणनीतिक गलियारे पर नियंत्रण कर लिया है. इस बीच, इजराइली सेना ने राफा के पश्चिम में एक निर्दिष्ट सुरक्षित क्षेत्र में एक शिविर पर गोलाबारी की और फिलिस्तीनी नागरिकों की नवीनतम सामूहिक हत्या में 13 महिलाओं और लड़कियों सहित कम से कम 21 लोगों को मार डाला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा में हमले में एक दिन में 78 लोगों की मौत हुई है. इसके पहले दक्षिणी गाजा शहर राफा के बाहर रात भर और 28 मई को इजराइली…

Read More

(GNS),29 इजराइल की ओर से रफाह शहर पर हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है. इजराइल की ओर से यह हमला सोमवार रात और मंगलवार की रात को किया गया. आग लगने की घटना के संबंध में इजराइल की शुरुआती जांच रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई. सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि आग लगने के कारण की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन हमास के दो वरिष्ठ आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले से आग लगने की संभावना कम है क्योंकि इस दौरान बहुत छोटे हथियारों का…

Read More

(GNS),29 सऊदी अरब के किंग सलमान अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद पिछले कुछ हफ्तों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे. पीएम मोदी से लेकर दुनियाभर के कई बड़े नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी. अब किंग सलमान ठीक होकर हॉस्पिटल से बाहर आ गए हैं. ठीक होने के बाद किंग सलमान ने हज के मौके पर दुनिया के 88 देशों के 2,322 हज यात्रियों की मेजबानी करने का ऐलान किया है. यात्रियों में सबसे बड़ी तादाद फिलिस्तीनी लोगों की होगी. फिलिस्तीन जंग में शहीद हुए लोगों के परिवारों, कैदियों और इजराइल की कार्रवाई में घायल हुए…

Read More

(GNS),29 गाजा के दक्षिण शहर राफा में इजराइल के कंट्रोल के बाद राफा क्रासिंग से आने वाली मानवीय मदद बंद हो गई है. जिसके बाद समुद्र के रास्ते से गाजा में मदद पहुंचाई जा रही थी. अब अमेरिकी सेना ने इस समुद्री रास्ते को भी बंद कर दिया है. पेंटागन ने मंगलवार को जानकारी दी है कि खराब मौसम के कारण अस्थायी बंदरगाह को नुकसान पहुंचा है, और इसको बंद कर दिया गया है. इस बंदरगाह को गाजा में मदद पहुंचाने के लिए अमेरिकी सेना द्वारा तैयार किया गया था. इसके निर्माण में 320 मिलियन डॉलर का खर्च आया था,…

Read More