- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत। गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ गांव के ही युवक ने पहले बनाया शारीरिक संबंध फिर शादी से इंकार कर दिया।जिससे आहत पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर।युवती ने अपनी तहरीर में बताया है कि, गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले छह माह से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है।जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो वह टाल- मटोल करता रहा। पिछले फरवरी माह में उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने के बाद उसे तरबगंज निबंधक कार्यालय…
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव के पास रेलवे ट्रैक के बगल पच्चीस फिट गड्ढे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस के जरिए नवाबगंज सीएचसी पहुँचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।मामला वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदहा गाँव का है,जहाँ रेल ट्रैक के बगल गंभीर रूप से घायल एक युवक पच्चीस फिट गहरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वजीरगंज पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पहुँचे…
जमीन संबंधी विवादों में पारदर्शितापूर्ण समाधान रहेगी पहली प्राथमिकता गोण्डा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा,अतिक्रमण आदि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस तरह की मंशा रखने वालों पर वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।यह बातें तरबगंज के नवागत एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने एक संक्षिप्त भेंट के दौरान कही।उन्होंने बताया कि,यहाँ आने वाले लोगों की भूमि संबंधी विवादों का शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर उन्हें पारदर्शितापूर्ण कार्य और किसी भी शिकायत पर तत्काल मौका – मुआयना कर उसकी रिपोर्ट उन्हें देने के लिये कह दिया गया है।इसी के साथ…
तेरहवीं में शामिल होने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे।गोण्डा। शनिवार की शाम जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदापुर के पास अयोध्या – गोण्डा हाइवे पर तेरहवीं में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सड़क पर अचानक एक सांड़ से भिड़ गये। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।हादसे की सूचना होने पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने बाइक चला रहे युवक को मृत घोषित कर दिया तथा घायल का इलाज किया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अगमपुर के रहने वाले राजाराम…
गोण्डा।जिले के हलधरमऊ विकास खंड के ग्राम पंचायत बालपुर हजारी में जल निकासी मार्ग पर पंचायत भवन का निर्माण कराये जाने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। बताया जाता है कि उक्त पंचायत भवन खलिहान की भूमि में बनाया जा रहा है। आरोप है कि पंचायत भवन करीब दो दर्जन गांवों से निकले बरसाती पानी की धारा में बनाया जा रहा है। जिससे पानी की धारा में बनने वाला पंचायत भवन कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाएगा और इससे मिलने वाली सुविधाएं आम जनता तक नहीं पहुंच पाएंगी। बता दें कि इस पंचायत भवन का निर्माण…
गोण्डा। सड़क दुघर्टना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत।घर में मचा कोहराम।कस्बे मनकापुर रोड पर शुगर मिल निवासी अवनीश चंद्र मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष 16 फरवरी की रात्रि में करीब 8 बजे अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़े थे कि मनकापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित हो कर उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर गिर गए। परिजनों ने एंबुलेंस के द्वारा स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ…
गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर खांडेराय काली सिंह पुरवा में अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। फालिस से पीड़ित वृद्ध सीताराम ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज एवं तहसीलदार से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपनी बैनामा शुदा भूमि पर आर्थिक तंगी के कारण पक्का निर्माण नहीं कराया था और केवल छप्पर डाल रखा था। इसी का फायदा उठाते हुए विपक्षी बाबू पुत्र प्रहलाद ने जबरन कब्जा कर नींव भर दी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर भूमि की निशानदेही कराने के निर्देश…
विभिन्न शिवालयों पर भक्तों की उमड़ी भीड़ गोण्डा। बुधवार को जिले में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही, विभिन्न शिवालयों पर लाखों की तादात में शिवभक्तों ने बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रही।खुद आईजी अमित पाठक और एसपी विनीत जायसवाल समेत दोनो एएसपी व अन्य अधिकारियों ने जगह-जगह पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था की टोह ली।इस दौरान ड्रोन कैमरे भी निगरानी में लगे रहे।गोण्डा के पौराणिक पृथ्वीनाथ ,दुःखहरण नाथ, गौरेश्वर नाथ , बाबा बालेश्वर नाथ समेत विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन किया।इसी क्रम में…
मृत पशुओं के शवों को नोंचते देखे जा रहे कुत्ते,और सियारगोण्डा। जिले के करनैलगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत उल्लहा स्थित अस्थाई गो आश्रय केंद्र गोवंशों की कब्रगाह में तब्दील हो रही है,। यहां भूख और बीमारियों से तड़पकर मर रहे बेजुबान जानवरों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे शासन-प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार, गोशाला में रखे गए गोवंशों के लिए न तो पर्याप्त चारे की व्यवस्था की गई है और न ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है। नतीजतन यहां भूख से बेहाल गोवंश…
गोण्डा।अभी पीडब्ल्यूडी में कई आरोपों से घिरे अभियंता, मुख्य अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही हुए हफ्ते भर भी नहीं बीते थे, तब तक जनपद में सरयू नहर का दूसरा मामला सुनाई पड़ रहा है। जिसको लेकर विकासखंड मनकापुर अंतर्गत झिलाही क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि सरयू नहर माइनर बेनीपुर में ठेकेदार बगैर टेंडर निविदा के ही कार्य करवा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि झिलाही बगल बेनीपुर माइनर नहर की खुदाई, सफाई मनमाने ढंग से कराई जा रही है। वहीं जब मौके पर देखा गया तो संबंधित ठेकेदार मौजूद नहीं थे और माइनर की पपटरियों पर…
