- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र चंदापुर झाऊपुरवा में बिजली तार गिर जाने से दो घरों मेंआग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ट्रैक्टर व तीन मवेसी झुलस कर घायल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि शिवा सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक बिजली का तार गिर गया जिससे रामदास यादव के छप्पर में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर उनकी एक पडिया व ट्रैक्टर तथा राम सबेरे यादव के छप्पर में बंधी दो पंड़िया भी झुलस गयी। बिजली कटने के बाद ग्रामीणों ने पम्पिंगसेट चला कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल हीरामणि मिश्र ने…
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा,वारदात की जगह छावनी में तब्दील गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा दुकान के सामने डालने के विवाद एक व्यक्ति की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई व एक घायल हो गया,इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए वहाँ पुलिस बलों को तैनात किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बहराइच रोड स्थित तिवारी पुरवा निवासी मोहम्मद यार…
इससे फैलने वाली गंदगी और प्रदूषण से आशंकित किसान ने की थी शिकायत गोण्डा। जिले में उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों की धज्जियाँ उनके मातहत छोटे कर्मचारी किस तरह उड़ाते हैं उसकी बानगी भर है यह मामला जहाँ एक ग्राम प्रधान फसलों के बीच पड़ी परती की भूमि पर कूड़ा घर का निर्माण करा रहा है। जब इससे पैदा होने वाली गंदगी व प्रदूषण से फसलों ,मवेशियों व किसान को भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से आशंकित एक किसान ने इसकी शिकायत सीडीओ से कि,तो उन्होंने काम रुकवाने व जाँच के निर्देश बीडीओ नवाबगंज को दिया ।लेकिन इसके…
कड़ी मशक्कत के पश्चात हादसे से लगे जाम को पुलिस ने हटवाया गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आर्यनगर कस्बे के चौराहे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक को बचाने में एक डंपर सड़क किनारे रखी पान की गुमटी को ठोकर मारते हुए एक मकान में जा घुसा। वहीं पीछे से आ रही एक कार व गैस सिलेंडर से भरा ट्रक भी बाद में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गये। एक साथ चार वाहनों की भिड़ंत से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन जेसीबी मंगाकर घर में घुसे डंपर के चालक को बाहर…
अपने बच्चे से से मजाक का विरोध किया तो गँवाई जान,अंधी माँ और दिव्यांग पत्नी व बेटा हुये बेसहारा गोण्डा। जिले के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर कमियार के मजरे गोड़ियन पुरवा में शनिवार को दबंगों ने दिन-दहाड़े मामूली कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिससे दहशत फैल गई । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं इस हृदय विदारक घटना से सभी लोग हतप्रभ…
गुरुवार रात युवक कटी तिराहा जाने को कहकर निकला था घर से गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में घर से निकले युवक की दूसरे दिन मोटरसाइकिल गांव से कुछ दूरी पर गड्ढे में खड़ी मिली।पिता के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज किया गया।थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव से गुरुवार की रात्रि में करीब आठ बजे घर से निकले युवक की मोटरसाइकिल दूसरे दिन घर से दो किमी दूरी पर गड्ढे में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। खड़ौआ गांव निवासी रमेश कुमार जायसवाल ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उनका…
युवक की शिनाख्त नहीं,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना अन्तर्गत आर्यनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित सरयू नहर के किनारे पच्चीस वर्षीय युवक का अधजला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कौडिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आर्यनगर चौकी क्षेत्र के छितौनी गांव के पास स्थित सरयू नहर के किनारे अर्ध जले हुए युवक का शव बरामद हुआ। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके…
बाइट – ऋषि यादव परिजन। बाइट – ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बलिया। बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र खरीद गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई वर्षो से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। जिस पर माननीय न्यायालय का स्थगन आदेश भी पारित है व प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है । पूर्व में भी लगभग एक महिने पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया था व आरोप पत्र भी मा0 न्यायालय भेज दिया गया था। मारपीट में एक…
मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम ने शव को निकाला बाहर गोण्डा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र स्थित सरयू नदी के कटरा घाट पर बुधवार को नहाने गया एक किशोर नदी के गहरे पानी में डूब गया। किशोर के डूबते ही घाट पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई। घंटो कड़ी मशक्कत के पश्चात नदी से किशोर के शव को बाहर निकाला गया। किशोर का शव देखते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।…
मेडिकल जांच मे अध्यापक के शराब पीने की हुई पुष्टि,बावजूद शांतिभंग की कार्रवाईगोण्डा। शराब के नशे में धुत्त परिषदीय विद्यालय के एक सहायक अध्यापक ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर की पिटाई कर दी। पुलिस ने सहायक अध्यापक का मेडिकल कराकर शान्ति भंग की कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिले के खण्ड शिक्षा कार्यालय छपिया पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर दिनेश पाण्डेय को सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर जगन्नाथ तिवारी ने मंगलवार को शराब के नशे मे कार्यालय मे ही थप्पड़ों से पिटाई कर दी। खण्ड शिक्षा कार्यालय कम्पोजिट विद्यालय…
