- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
गोण्डा। जिले के वजीरगंज स्थित पार्वती अरगा पक्षी विहार में दो फरवरी को विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण’ होगा, जिसमें पर्यावरण विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर ‘अरगा ब्रांड’ के उत्पादों की ऑनलाइन लॉन्चिंग भी करेंगे। यह ब्रांड स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रमोट करेगा, और इन्हें अमेज़न इंडिया के ‘अमेज़न सहेली’ प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।…
वजीरगंज के अरगा पक्षी विहार में विश्व आर्द्र दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में देंगे सम्बोधन गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जनपद के वजीरगंज स्थित अरगा पक्षी विहार आयेंगे ।इस दौरान वह विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर अपना सम्बोधन देंगे।मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के क्रम में अरगा पक्षी विहार का पूरा इलाका अभेद्य किले में तब्दील किया जा चुका है।कमिश्नर शशिभूषण लाल शुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।कार्यक्रम के…
बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों के 36 अभियोगों से संबंधित माल का विनिष्टीकरण कराया गया। ‘आपरेशन क्लीन’ अभियान के क्रम में कमेटी द्वारा 99.910 किग्रा अवैध गांजा विनष्ट हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। यह अवैध गांजा जनपद के 12 थाना (थाना कोतवाली, सुखपुरा, गड़वार, बांसडीह रोड, मनियर, नगरा, रसड़ा, बैरिया, पकड़ी, हल्दी, बांसडीह, सिकन्दरपुर) पर पंजीकृत 36 अभियोगों से सम्बंधित था। उपरोक्त माल को गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित सिलिकॉन कल्याण सोसायटी अपशिष्ट उपचार संयंत्र (Silicon welfare society Waste treatment plant) के इन्सिनेटर में विनिष्टीकरण…
जनपद में लगभग 02 वर्ष रहा कार्यकाल जिलाधिकारी ने श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर किया सम्मानित बलिया । जनपद बलिया में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के पद पर कार्यरत श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित…
नगरा(बलिया) स्थानीय विकासखंड मुख्यालय स्थित डबाकरा हाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में 12.36 करोड रुपए की कार्य योजना को मंजूरी दी गई. खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए नगरा ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायत में सर्वे का कार्य चल रहा है. इस कार्य के लिए 32 सर्वेयर की नियुक्ति की गई है0 जो 28 फरवरी तक काम पूरा कर लेंगे. मनरेगा के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4.38 लाख मानव सृजन का लक्ष्य था. इसके मुकाबले तीन लाख से अधिक मानव दिवस का…
जेनरेटर, मशीनो के शोर और उससे फैल रही गंदगी से लोग परेशान गोण्डा । जिले के वजीरगंज कस्बे में थाने से महज दो सौ मीटर दूर आवासीय इलाके में बगैर मानक के चल रही नमकीन फैक्ट्री से इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। जिससे वहाँ रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बावजूद इसके जिले का प्रशासन इस ओर से लापरवाह बना हुआ है।नियमत: किसी भी तरह की फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र में लगाई जाती है,यदि इलाके में औद्योगिक क्षेत्र नहीं है तो वह आबादी वाले इलाके से दूर ऐसी फैक्ट्रियां लगाई जाती हैं।लेकिन वजीरगंज में दो…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को घर में अकेला देखकर गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया । किशोरी की हालत गंभीर। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बगल के ही मजरे में मजदूरी करने के लिए गया था उसकी पत्नी भी मजदूरी करने गई थी । उसकी 14 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। सायं करीब तीन बजे गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।उसकी लड़की ने फोन पर…
सभी को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, चल रहा इलाज गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत टिकरी – कोल्हमपुर मार्ग पर किशुनदासपुर गाँव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गये।जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुँचाया गया। जहाँ कुछ की गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें अयोध्या स्थित दशरथ अस्पताल भेज दिया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6 बजे प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं को अयोध्या से बैठाकर बलरामपुर जा रही एक मैक्स पिक…
ननकन अपनी पत्नी के साथ करने गये थे स्नान,भगदड़ में गई जान गोण्डा। प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले हुई भगदड़ में गोंडा के एक गाँव निवासी सैंतालीस वर्षीय श्रद्धालु ननकन पुत्र गोली की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु अपनी पत्नी रिश्तेदारों और अपने परिजनों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। जहां अफवाह के चलते लोग भागने लगे और इसी दौरान 47 वर्षीय ननकन की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ननकन देहात कोतवाली रुपईडीह गांव का रहने वाला बताया जाता है,वह अपनी 35 वर्षीय पत्नी रामादेवी के साथ महाकुंभ स्नान करने…
बलिया ।जिलाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूरा होने पर लड़कों और पुरुषों का लिंग संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में आयोजित किया गया । जिसके अंतर्गत प्रोफेसर बीo एनo पाण्डेय प्रधानाचार्य और मनोसामाजिक परामर्शदाता पूजा सिंह के द्वारा बच्चों से लिंग संवेदीकरण पर चर्चा किया गया । जिसके उपरांत वन स्टॉप सेंटर की सामाजिक परामर्शदाता पूजा सिंह के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा घरेलू हिंसा,बाल विवाह , बाल श्रम और संचालित विभिन्न का कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सामान्य…
